कर्नलगंज / गोंडा : भारत सरकार ने शिल्पियों को नए अवसर और अच्छा भविष्य संवारने के लिए नौकरी के साथ-साथ ऐसे प्लेटफार्म दिए हैं जिसमें एंब्रॉयडरी एवं गारमेंट क्लस्टर के कारीगरों को अपना भविष्य सुरक्षित महसूस हो रहा है तथा भारत सरकार कारीगरों के भविष्य को रोशन करने के लिए कोई भी कोर कसर नहीं छोड़ रही है आज कई क्षेत्रों में शिल्पी कौशल विकास के तहत अपनी पहचान बना रहे हैं उक्त उदगार सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय भारत सरकार एवं नोडल एजेंसी प्रक्रिया एवं उत्पाद विकास केंद्र आगरा के सहयोग से एजुकेशनल टेक्निकल इंस्टिट्यूट के तत्वाधान में स्फूर्ति योजना के अंतर्गत गठित गोंडा एंब्रॉयडरी एवं गारमेंट क्लस्टर के कारीगरों को संबोधित करते हुए क्लस्टर डेवलपमेंट एग्जीक्यूटिव संदीप कुमार ने व्यक्त किए
उन्होंने कहा कि भारत सरकार के निर्देशानुसार सभी कारीगरों का सत्यापन का कार्य किया जा रहा है तथा सभी कारीगरों से घोषणा पत्र भरवा कर आधार कार्ड बैंक विवरण एवं फोटोग्राफ लिए जा रहे हैं प्रत्येक कारीगरों का सत्यापन का कार्य सोशल वर्कर सुश्री शालिनी सिंह , कर्नलगंज नगर पालिका के सदस्य मुख्तार अब्बासी, साधना मिश्रा , बबली सिंह , मोहम्मद राजू , निजामुद्दीन , डिंपी सिंह , ज्योति सिंह , मोहम्मद सलीम , सरिता सिंह , सुधा तिवारी , एवम अन्य एस•पी•वी सदस्यों के सहयोग से किया जा रहा है जिससे यथाशीघ्र कार्यक्रम का संचालन किया जा सके !



