उ.प्र. शासन के आदेशानुसार नगर निकायों में नगरीय सुविधाओं के स्तरोन्नयन एवं शहरों को सुन्दर बनाये जाने की योजना के अंतर्गत लखनऊ शहर में नगर आयुक्त महोदय के निर्देशानुसार समस्त मुख्य मार्ग, फुटपाथ, सार्वजनिक स्थलों से अतिक्रमण को विशेष अभियान चलाकर हटाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत अतिक्रमणकर्ताओं को नोटिस तथा लाउडस्पीकर/माईक द्वारा पूर्व सूचित करते हुए कार्यवाही की जा रही है।जिस क्रम में आज जोनवार हुई कार्यवाही निम्नवत है:-
जोन-1: क्षेत्र के हजरतगंज चौराहे से राज भवन, विक्रमादित्य चौराहे से सपा कार्यालय होते हुये रेलवे लाइन तक अतिक्रमण अभियान चलाया गया। जिसमें 05 अस्थाई अतिक्रमण व 08 स्थानों से नाली पर किये गये अस्थाई अतिक्रमण एवं 12 चार पहिया व 05 दो पहिया वाहनों को रोड से हटाया गया।साथ ही 02 चौराहों को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। उक्त अभियान जोनल अधिकारी श्री राजेश सिंह के नेतृत्व में श्री अनूप कुमार, कर अधीक्षक, राजस्व निरीक्षक श्री राजेश पाण्डेय, श्री राजा भैया, श्री जय शंकर पाण्डे, श्री विशाल श्रीवास्तव, प्रवर्तन दल सहित 296 विभाग की टीम व पुलिस बल की उपस्थित में चलाया गया।
जोन-2: क्षेत्र में दुर्गापुरी से नत्था तिराहा (चारबाग बस स्टैण्ड साइड) होतें हुए अम्बेडकर मूर्ति तिराहा तक पूर्व में चलें अभियान के क्रम में आज दूसरें दिन पटरी दुकानदारों के स्थानान्तरण की कार्यवाही की गयी, जिसमें कुल 61 वेंडरों कों पूर्वोत्तर रेलवें की बाउण्ड्री के किनारें आवटिंत स्थान पर व्यवस्थित किया गया। इसकें अतिरिक्त राजाजीपुरम ई-ब्लाक के मुख्य मार्ग एवं कॉलोनी के अन्दर मार्गो के फुटपाथ पर अवैध रूप सें संचालित सब्जी मण्डी एवं फल विक्रेताओं कों पिछलें एक सप्ताह सें सब्जी विकेंताओं एवं नेताओं सें कई चक्र में वार्ता कर तथा लाउडस्पीकर द्वारा उद्घोषणा करनें के उपरांत आज निर्धारित वेंडिग जोन आलमनगर अंडर पास कें निकट खाली पड़ें मैदान में व्यवस्थित किया गया। उक्त अभियान जोनल अधिकारी श्री अरूण कुमार चौधरी के नेतृत्व में कर अधीक्षक श्री सदानन्द एवं चंद्रशेखर यादव सहित 296 टीम की उपस्थिति में चलाया गया।
जोन-3: क्षेत्रान्तर्गत कुर्सीरोड स्थित पहाड़पुर चौराहा के आस - पास जानकीपुरम, सीतापुर रोड से भरत नगर जाने वाले मार्ग पर अन्ना मार्केट के आस-पास एवं आशीष प्लाजा इंजीनियरिंग कालेज के पार्किंग एवं महर्षि विद्या मंदिर वाली कुर्सीरोड पर पार्किंग पर किये गये 47 अस्थायी अतिक्रमण को हटाया गया एवं 01 ट्रक सामान भी जब्त किया गया। उक्त अभियान जोनल अधिकारी श्रीमती अम्बी बिष्ट के नेतृत्व में जोनल टीम की उपस्थिति में चलाया गया।
जोन-4: क्षेत्रान्तर्गत सीएमएस चौराहे, पत्रकारपुरम चौराहे से होते हुए अम्बेडकर चौराहा, दयाल चौराहा, ग्वारी चौराहा, हनीमैन चौराहा से कमता चौराहे तक अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया तथा हुसड़िया चौराहा, हनीमैन चौराहा व चिनहट तिराहे पर 20 पक्की दुकानों के सामने से अतिक्रमण हटाया गया। अतः अम्बेडकर चौराहे पर स्थित फल की दुकानों को हटाकर सूर्यालेक वेंडिग जोन में 30 और दयाल चौराहा के वेंडिंग जोन में 35 पटरी दुकानदरों को शिफ्ट किया गया। अतिक्रमण अभियान में लगभग 2 ट्रक समान जब्त किया गया। मौके पर गंदगी शमन शुल्क / क्षतिपूर्ति शुल्क 6000 रु का जुर्माना भी वसूला किया गया। उक्त अभियान जोनल अधिकारी के नेतृत्व में, श्री अजीत राय कर अधीक्षक, श्री देवी शंकर दुबे, श्री आशीष कुशवाहा राजस्व निरीक्षक, एवं 296 टीम सहित समस्त सफाई एवं खाद्य निरीक्षक व प्रवर्तन दल एंव पुलिस व पीएसी बल की उपस्थिति में चलाया गया।
जोन-5: जोनल क्षेत्र में कानपुर रोड कृष्णानगर व सहसोवीर मंदिर रोड पर अतिक्रमण अभियान चलाया गया। अभियान में 10 अस्थायी प्रकार के अवैध अतिक्रमण व 20 अवैध प्रचार सामग्री हटाते हुए चौराहे को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। उक्त अभियान जोनल अधिकारी श्री सुजीत कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में श्री संजय भारती कर अधीक्षक, श्री धीरेंद्र प्रताप सिंह, राजस्व निरीक्षक मो0 अयूब-लिपिक सहित व प्रवर्तन दल 296 के कर्मचारीयों की उपस्थिति में चलाया गया।
जोन-6: क्षेत्र में दुबग्गा चौराहे से बालागंज चौराहे तक एवं उसके आस-पास के क्षेत्र में विषेश सफाई एवं अतिक्रमण अभियान चलाया गया, जिसमें लगभग 49 अस्थायी अतिक्रमण, निस्प्रयोज्य वाहन को हटवाते हुये लगभग 01 ट्रक सामान जब्त किया गया । साथ ही शमन शुल्क के रूप में 3400 रु का जुर्माना भी वसूल किया गया। उक्त कार्यवाही जोनल अधिकारी डा० बिन्नो अब्बास रिज़वी के नेतृत्व में कर अधीक्षक श्री उमाशंकर गुप्ता एवं 296 टीम की उपस्थिति में सम्पन्न की गयी।
जोन-7 क्षेत्रान्तर्गत मंशीपुलिया चौराहे से सेक्टर - 25 होते हुए खुर्रम नगर चौराहे तक जोन के निर्धारित रोस्टर के अनुसार अतिक्रमण अभियान चलाकर लगभग 95 अस्थाई अतिक्रमण तथा 120 अवैध प्रचार सामग्री व होर्डिंग हटाए गए। मौके पर अतिक्रमणकर्ता / गन्दगी करने वालो से धनराशि 2,500 रु का जुर्माना वसूल किया गया व लगभग 01 ट्रक सामान भी जब्त किया गया। उक्त कार्यवाहीं अधोहस्ताक्षरी के नेतृत्व में कर अधीक्षक 'श्री राजू कुमार' राजस्व निरीक्षक श्री राहुल यादव, श्री शिवेन्द्र मिश्रा, श्री धनंजय कुमार विश्वकर्मा, श्री प्रभाकर दयाल व श्री उदय त्रिपाठी एवं नगर निगम, जोन-7 296 टीम एवं अन्य स्टॉफ की उपस्थिति में सम्पादित की गयी।
जोन-8 क्षेत्र में शहीद पथ से एयरपोर्ट तक तथा एयरपोर्ट के बाउंड्री के आस पास अतिक्रमण विरोधी / गन्दगी फैलाने वालो के खिलाफ अभियान चलाया गया। अभियान में अवैध 1 अस्थाई अतिक्रमण व 150 अवैध प्रचार सामग्री हटाने के साथ ही लगभग 1 ट्रक अस्थाई सामान जब्त किया गया तथा 2000 रु का जुर्माना भी वसूला गया। उक्त अभियान अधोहस्ताक्षरी के नेतृत्व में कर अधीक्षक श्री रामसजीवन, श्री आर० एस० कुशवाहा के साथ राजस्व निरीक्षक श्री विवेक पाल व प्रवर्तन ( 296 ) टीम के साथ अन्य स्टॉफ की उपस्थिति में चलाया गया।


