लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

अखिल भारतीय साहित्य परिषद द्वारा परस्पर परिचय व परिचर्चा कार्यक्रम

 अखिल भारतीय साहित्य परिषद, जनपद  महानगर लखनऊ द्वारा परस्पर परिचय व परिचर्चा कार्यक्रम हुआ संपन्न



साहित्यिक गतिविधियों की अग्रणी संस्था अखिल भारतीय साहित्य परिषद द्वारा साहित्यिक क्षेत्र से माँ भारती को साहित्य से पुष्पित व पल्लवित करने हेतु लखनऊ जनपद की नई कार्यकारिणी द्वारा परस्पर परिचय परिचर्चा कार्यक्रम के तहत है आजादी का अमृत महोत्सव एवं राष्ट्रीय हित में साहित्य का प्रदेश कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। महानगर के अध्यक्ष डॉ. निर्भय नारायण गुप्त ने बताया कि जनपद महानगर लखनऊ के अंतर्गत ही पांच उप-समितियों का भी गठन भी किया गया है, इस प्रकार कुल सदस्यों की संख्या लगभग पैंसठ हो गई है। 

समारोह का आयोजन महानगर लखनऊ द्वारा 11 जून को कबीर शान्ति मिशन, विपुल खण्ड में आयोजित किया गया। उप-समिति  पश्चिम के अध्यक्ष श्री रामचन्द्र शुक्ल, लखनऊ उत्तर की अध्यक्ष सुश्री रेनू वर्मा रेणु व लखनऊ दक्षिण की अध्यक्ष सुश्री नीतू शर्मा एवम लखनऊ मध्य के अध्यक्ष श्री मन मोहन बाराकोटी अपने-अपने पदाधिकारियों सहित उपस्थित रहे। जनपद लखनऊ की ओर से महामंत्री डॉ ममता पंकज, कार्यकारी अध्यक्ष विनोद कुमार भावुक,  उपाध्यक्ष श्री सत्य देव प्रसाद द्विवेदी पथिक, मीडिया प्रमुख सुश्री सीमा गुप्ता, संयुक्त महामंत्री श्री राजीव‌ कुमार वत्सल,  मंत्री श्री मानस मुकुल त्रिपाठी व सुश्री प्रतिभा गुप्ता व कोषाध्यक्ष श्री अरविन्द रस्तोगी, श्री महेश चन्द्र  गुप्त महेश, व सुश्री सुधा मिश्रा ने समारोह में सहभागिता दी। विशेष उपस्थिति श्री रवीन्द्र नाथ तिवारी, कुमार तरल, बल जीत श्रीवास्तव, डॉ हरि प्रकाश श्रीवास्तव अवधी हरि,   केवल प्रसाद सत्यम, सर्वेश पाण्डेय विभी, विनोद द्विवेदी, अनुराग अग्रवाल, राकेश कुमार गुप्ता, शिव पूजन सिंह, सुश्री अर्चना प्रकाश, डॉ कुमुद पाण्डेय, विनीता मिश्रा, भावना चौहान, राखी अग्रवाल, रेनू द्विवेदी  व निवेदिता श्री की रही।  समारोह का सुन्दर‌ संचालन महामंत्री डॉ ममता पंकज द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम में सुश्री सीमा गुप्ता ने परिषद की गतिविधियों पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की । समारोह का प्रारंभ सुश्री वर्षा श्रीवास्तव द्वारा सस्वर सरस्वती वन्दना से किया गया जबकि परिषद गीत का गायन श्री श्रवन कुमार द्वारा किया गया।

इस समारोह की अध्यक्षता अखिल भारतीय साहित्य परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुशील चन्द्र त्रिवेदी 'मधुपेश' द्वारा की गई और सभी उपस्थित सदस्यों को परिषद के कार्य को राष्ट्र हितों से जोडते हुए आगे बढने को प्रेरित किया। मुख्य अतिथि डॉ. पवन पुत्र बादल ने संगठन को एकजुट रखने व मजबूत रखने हेतु उद्-बोधन से‌ मंत्रमुग्ध कर दिया।  विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री डॉ. महेश कुमार पाण्डेय 'बजरंग ॑,  संयुक्त महामंत्री, उत्तर प्रदेश, डॉ. शिव मंगल सिंह 'मंगल',  संरक्षक उत्तर प्रदेश श्री मधुकर अष्ठाना जी व‌  अध्यक्ष अवध प्रान्त, विजय कुमार त्रिपाठी तथा महामंत्री‌ अवध प्रान्त श्री द्वारिका प्रसाद रस्तोगी जी  की द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव एवं 

राष्ट्र हित में साहित्य का प्रदेय विषयों पर  सार्थक परिचर्चा  करते हुए इन विषयों पर  रोचक ढंग से प्रकाश डाला। अंत में महानगर लखनऊ के अध्यक्ष श्री निर्भय नारायण गुप्त के धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।