लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

संजीवनी ट्रस्ट ने किया भदोही को योगमय, " योगाचार्य विजय ने बहाई योग की गंगा"



योग संजीवनी ट्रस्ट भदोही द्वारा विश्व योग दिवस के अवसर पर मर्यादपट्टी स्थित रामलीला मैदान में सैकड़ो की संख्या में महिलाओं पुरुषों तथा बच्चों ने योगाचार्य विजय श्रीवास्तव के सान्निध्य में योग कर खूब पसीना बहाया। 



योग की महत्ता बताते हुए योगाभ्यास के दौरान योगाचार्य विजय ने कहा की योग अनन्त का दर्शन तथा परम् स्वास्थ्य का विज्ञान है। साथ ही यह भी कहा कि योग अनादि काल से चली आरही एक परम्परा है जिसे भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व योग दिवस के रूप में वैश्विक पटल तक पहुंचाया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रविन्द्र नाथ त्रिपाठी, नगर पालिका चेयरमैन अशोक जैसवाल, डिप्टी कमिश्नर विमल दुबे, सहायक आयुक्त संजय सिंह, साथ ही विशेष आमंत्रित अतिथि मां राजलक्ष्मी मन्दा की उपस्थिति रही। साथ ही नगर के प्रमुख गणमान्य दिलीप गुप्ता, नन्दलाल यादव, अरुण जायसवाल "बबलू", भगवती जायसवाल, डॉक्टर एस पी गुप्ता, रामु शर्मा, प्रिंस गुप्ता, भरत जायसवाल, सुशील श्रीवास्तव, गौरव श्रीवास्तव, संदीप कनोडिया, प्रियांशी श्रीवास्तव, संगीता खन्ना, सतीश साहू, विनीत बरनवाल, मधु श्रीवास्तव, बीना बरनवाल, गिरधारी जायसवाल, अरविंद मौर्य इत्यादि सहित नगर के तमाम कालीन निर्यातक उपस्थित थे। 

कार्यक्रम का संचालन योग संजीवनी ट्रस्ट के राष्ट्रीय प्रवक्ता तरुण कुमार शुक्ल ने किया।