एपी आर्गनाइजेशन द्वारा पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में बुद्धा रिसर्च इंस्टिट्यूट गोमती नगर में पर्यावरण दिवस कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती नम्रता पाठक पत्नी श्री बृजेश पाठक उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश उपस्थित रहीं। जिन्होंने बुद्धा रिसर्च सेंटर के प्रांगण में पौधे लगाकर जनता को पर्यावरण के बारे में बताते हुए जनता से जागरूकता फैलाने की अपील की। पर्यावरण दिवस के मौके पर प्रोग्राम में सांस्कृतिक प्रोग्रामों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अपने अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 51 महिलाओं का सम्मान किया गया।
पर्यावरण के मौके पर पौधा रोपण तथा पौधों का वितरण भी अतिथियों और आये लोगों में किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने सेव अर्थ सेव स्वायल, सेव वाटर का संदेश दिया । इस कार्यक्रम में श्रीमती नीता मल्होत्रा, अंशिका सक्सेना ओनर ऑफ़ अपनी रसोई आसिफा मेकअप स्टूडियो में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । कार्यक्रम की आयोजक श्रीमती आरती पाल ने कहा कि आने वाले समय में वह इस तरह के जागरूकता वाले कार्यक्रम करती रहेंगी और प्रकृति और समाज को बचाने में एपी आर्गनाइजेशन का महत्वपूर्ण रोल रहेगा। आरती पाल ने कहा कि पौधे लगाना और उनके साथ फोटो लेकर सोशल मीडिया पर सिर्फ पर्यावरण दिवस पर डालने से जागरूकता नही होगी बल्कि एक पौधे को वृक्ष बनने तक हमे जिम्मेदारी निभानी होगी तभी असल मे पर्यावरण दिवस साकार होगा।


