WWE ने रैसलमेनिया बैकलैश से पहले ट्रेंटन में सैटरडे नाइट मेन इवेंट की मेजबानी की। इस इवेंट में रॉ और स्मैकडाउन के रोस्टरों ने हिस्सा लिया। इसके साथ ही इस इवेंट के दौरान तीन बड़े चैंपियनशिप मैच भी देखने को मिले।
रोमन रेंस ने सिक्स-मैन टैग टीम मैच से पहले ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ अपनी चैंपियनशिप का बचाव भी किया। इसके अलावा, थ्योरी ने एकल में यूएस चैम्पियनशिप का बचाव किया और रिकोशे ने ट्रिपल थ्रेट मैच में आईसी चैम्पियनशिप का बचाव किया।
साथ ही स्मैकडाउन विमेंस चैंपियन शार्लेट फ्लेयर, स्मैकडाउन टैग टीम चैंपियंस द उसोज, विमेंस टैग टीम चैंपियन साशा बैंक्स-नाओमी और रॉ टैग टीम चैंपियन की हाफ-रिडल एक्शन में दिखाई दी।
रैंडी ऑर्टन और बियांका ब्लेयर जैसे मौजूदा चैंपियन इस इवेंट में लड़ते नहीं दिखे। इसके साथ ही भारतीय सुपरस्टार वीर महान ने भी सिंगल्स मैच लड़ा। उनका सामना ड्रू गुलाक से हुआ। इसके अलावा कोड़ी रोड्स और सैथ रॉलिन्स के बीच दुश्मनी जारी रही। एक बार फिर दोनों के बीच लड़ाई देखने को मिली। बैकी लिंच, लिव मॉर्गन और रिया रिप्ले ने भी एक-दूसरे का सामना किया।

