मनोज तिवारी सहित बड़े -बड़े दिग्गजो ने पार्टी में की शिरकत
टी सीरीज ने हाल ही में तेजी से उभरते रैपर अमृत कलाम का दूसरा रैप सॉन्ग रिलीज किया। इस अवसर को मनाने के लिए एक लॉन्च पार्टी का आयोजन किया गया। पार्टी में कई सेलेब्रिटीज शामिल हुए।
मनोज तिवारी, सांसद, अभिषेक सिंह बॉलीवुड अभिनेता, अरुण पांडे, सीएमडी रीति स्पोर्ट्स और फिल्म निर्माता, नितिन अरोड़ा, इवेंट मैनेजमेंट की दुनिया में एक बड़ा नाम, निशांत पिट्टी, आनर Easemytrip.com और फिल्म निर्माता, इस कार्यक्रम में फिल्म निर्माता और निर्देशक निर्नीमेश दुबे, गायक और सामाजिक कार्यकर्ता निशि सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी विजय प्रकाश और आलोक कुमार शामिल हुए।
पार्टी में मनोज तिवारी ने कहा कि अमृत कलाम में अपनी संगीत यात्रा से दूर तक जाने का आत्मविश्वास और प्रतिभा है। नितिन अरोड़ा ने कहा कि कैमरे के सामने उनका आत्मविश्वास और उनकी लेखन क्षमता और संगीत की समझ जबरदस्त है और जल्द ही वह संगीत की दुनिया में एक बड़ा नाम बन जाएंगे।
वरिष्ठ नौकरशाह राजीव जैन ने भी अमृत कलाम को बधाई दी और कहा कि उनकी संगीत प्रतिभा प्रभावशाली है ।
अमृतांशु ने कहा कि हिप हॉप संगीत भारत में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है और बड़ी संख्या में गायक विभिन्न विषयों पर लिख रहे हैं। वह अपने लेखन और गायन के बल पर संगीत की दुनिया में अपनी जगह पाने की उम्मीद करते हैं.






