लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

Mothers Day: किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज की नर्सेज को चिकित्सा में योगदान के लिए किया गया सम्मानित



Mothers Day: विमेंस आर्मी ट्रस्ट के द्वारा किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज के गैस्ट्रो सर्जिकल वार्ड के चिकित्सा विभाग में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाली नर्सेज को मदर्स डे के उपलक्ष्य में उन्हें सर्टिफिकेट व दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।  कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में Deputy nursing superintendent  साधना मिश्रा को सम्मानित किया गया जिन्होंने 40  साल‌ चिकित्सा विभाग में सेवा प्रदान किया। Assistant nursing superintendent  श्रीमती सुमन सिंह, सीनियर नर्स मंजीत कौर  ( ENT- OPD ) के अलावा मेडिकल कॉलेज की सेवारत 12 नर्सेज को व सिविल हॉस्पिटल की सीनियर नर्स मधुलिका पांडेय को सम्मानित किया गया।



 साधना मिश्रा के द्वारा केक काटकर मदर्स डे मनाया गया। चिकित्सा विभाग में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने के साथ-साथ परिवार व मातृत्व की भूमिका को बखूबी निभाने वाली सभी मांओं को बहुत-बहुत शुभकामनाएं वुमेन आर्मी ट्रस्ट की ओर से दी गई.  कार्यक्रम में संस्था से डॉ राधा रस्तोगी जी, अल्पना जी, डाइटिशियन रानू अभिनीत जी, मनजीत जी ,मधुलिका जी, मनोज सिंह चौहान भैया, एकता जी, रश्मि जी व  रुचि रस्तोगी उपस्थित रहीं।