लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

Lucknow : 75 वर्षीय दिव्यांग को मिला जीवन का सहारा



लखनऊ।  

नीशू वेलफेयर फाउंडेशन एवं मां गायत्री जन सेवा संस्थान हमेशा ही समाज में गरीब और जरूरतमंद लोगों को भोजन,राशन और रोजगार का सामान मुहैया कराता रहा है । इसी क्रम में आज रायबरेली निगोहा निवासी 75 वर्षीय दुर्गा प्रसाद तिवारी का एक एक्सीडेंट हो गया था जिसमें उनका एक पैर काटना पड़ा तथा एक पैर में सरिया पढ़कर जीवन बचाना पड़ा दुर्गा प्रसाद तिवारी चलने फिरने में भी स्कूल असमर्थ हूं और काफी गरीबी से गुजर रहे हैं जब इसका पता मां गायत्री जन सेवा संस्थान के अध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह और नीशू वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष गुंजन वर्मा को पता चला तो उन्होंने तत्काल व्हीलचेयर दुर्गा प्रसाद तिवारी को इस्कॉन मंदिर अंसल में व्हीलचेयर प्रदान कर उनके जीवन को थोड़ा सा आसान बनाने में सहयोग किया । 



गुंजन वर्मा का कहना है वह लोगों की मदद के साथ-साथ स्वरोजगार भी प्रदान कर रही है ताकि लोग अपना जीवन सुचारु रुप से चलाएं । इस श्रेणी में उन्होंने कई महिलाओं को सिलाई मशीन और रोजगार प्रदान किए हैं जिससे उनसे उनका जीवन सरल बन सके।



मां गायत्री जनसेवा संस्थान के अध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह भाजपा महानगर एनजीओ प्रकोष्ठ में संयोजक पद पर कार्यरत हैं और आए दिन लखनऊ में जरूरतमंदों की मदद करते रहते हैं अरुण प्रताप सिंह का कहना है कि अगर किसी को किसी भी प्रकार की सहायता की आवश्यकता है तो वह सदैव उसकी सहायता हेतु तत्पर है

प्रशाशनिक मदद के साथ वो महिला उत्पीड़न व घरेलू हिंसा पर भी कार्य करते हैं। इस पुण्य कार्य मे विशेष सहयोग माँ गायत्री जनसेवा संस्थान के विधिक सलाहकार अधिवक्ता अभिनय सिंह का रहा।

इस तरह से आगे और भी जरूरतमंद को बैशाखी,छड़ी व व्हीलचेयर की मदद की जाएगी जो चिन्हित किये गए हैं।

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार मुकेश मिश्रा,रुद्र प्रताप बाजपेयी उपस्थित रहे।