लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

मुख्य मार्ग, फुटपाथ, सार्वजनिक स्थलों से अतिक्रमण को विशेष अभियान चलाकर हटाया गया



उ.प्र. शासन के आदेशानुसार नगर निकायों में नगरीय सुविधाओं के स्तरोन्नयन एवं शहरों को सुन्दर बनाये जाने की योजना के अंतर्गत लखनऊ शहर में नगर आयुक्त के निर्देशानुसार समस्त मुख्य मार्ग, फुटपाथ, सार्वजनिक स्थलों से अतिक्रमण को विशेष अभियान चलाकर हटाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत अतिक्रमणकर्ताओं को नोटिस तथा लाउडस्पीकर/माईक द्वारा पूर्व सूचित करते हुए कार्यवाही की जा रही है।जिस क्रम में आज जोनवार हुई कार्यवाही निम्नवत है:-



जोन-1: विशेष अतिक्रमण अभियान क्षेत्र के अटल चौक से काफी हाउस होते हुए सिकन्दरबाग चौराहा से संकल्प वाटिका से जवाहर भवन से नरही तिराहा तक एंव हैदर कैनाल गौतम बुद्ध मार्ग बायीं पटटी होते हुए बाल विद्या मन्दिर के आगे स्टेशन रोड तक चलाया गया। जिसमें 01 ट्रक सामान जब्त किया गया। अवैध ठेले वाले, गुमटी, नाली पर किये गये अस्थाई अतिक्रमण, खड़े हुए डाले एवं सवारी गाड़ियों आदि को हटाया गया। उक्त अभियान जोनल अधिकारी श्री राजेश सिंह के नेतृत्व में कर अधीक्षक श्री अनूप कुमार, अतिरिक्त राजस्व निरीक्षक राजेश पाण्डेय, धनवीर सिंह व राजा भैया एवं प्रवर्तन दल सहित 296 की टीम व पुलिस बल की उपस्थित में चलाया गया।



जोन-2: क्षेत्रान्तर्गत के राजाबाजार वार्ड के अन्तर्गत नक्खास चौराहे से रकाबगंज चौराहे तक बायी पटरी से अस्थाई अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई, जिसमें क्षेत्रीय पुलिस द्वारा पुलिस बल उपलब्ध कराने में असमर्थता व्यक्त की गई। इसके अतिरिक्त दारू गोदाम रोड पर स्थानीय पुलिस की उपस्थिती में अवैध अतिक्रमण अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान 45 से अधिक अस्थाई अतिक्रमण हटाये गये कार्यवाही के दौरान अस्थाई 7 ठेले, 1 स्टूल प्लास्टिक, 2 ड्रम, 1 लोहे की मेज, इत्यादि सामान जब्त किया गया।

उक्त अभियान जोनल अधिकारी श्री अरूण कुमार चौधरी के नेतृत्व में कर अधीक्षक श्री सदानन्द सहित 296 टीम की उपस्थिति में चलाया गया।



जोन-3: क्षेत्रान्तर्गत राधे स्वीट हाउस से०-डी मोड़ तक, केन्द्रीय विद्यालय अलीगंज के उत्तरी बाउण्ड्री के पास तक की दोनो पटरियों एवं आस-पास से अतिक्रमण हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। जिसमें कुल 38 अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया एवं लगभग 01 ट्रक सामान जब्त गया।उक्त अभियान जोनल अधिकारी के नेतृत्व में प्रवर्तन व पुलिस विभाग की टीम की उपस्थिति में चलाया गया।


जोन-4:क्षेत्र के मंत्री आवास से सिनेपोलिस होते हुए मधुरिमा वेव मॉल लोहिया चौराहा के रास्ते पालीटेक्नीक चौराहे से कुकरैल बन्धे तक अतिक्रमण विरोधी / गन्दगी फैलाने वालो के खिलाफ अभियान चलाया गया। मौके पर गन्दगी शमन शुल्क / क्षतिपूर्ति शुल्क रू0 5170 /- वसूला किया गया। इसके अतिरिक्त 1 ट्रक सामान जब्त कर 35 अस्थाई ठेला, दुकान व झुग्गी झोपड़ी हटवाया गया। उक्त अभियान जोनल अधिकारी के नेतृत्व में कर अधीक्षक श्री राजू गुप्ता, श्री देवी शंकर दूबे, श्री आशीष कुशवाहा, राजस्व निरीक्षक, श्री आवैदुर्रहमान राजस्व निरीक्षक, एवं 296 टीम अन्य स्टाफ एवं समस्त सफाई एवं खाद्य निरीक्षक व प्रवर्तन दल एंव पुलिस और पीएसी बल की उपस्थिति में चलाया गया।


जोन-5: जोनल क्षेत्र में सिंगार नगर से मानक नगर स्टेशन तक अतिक्रमण अभियान चलाया गया । अभियान में 10 अस्थायी प्रकार के अवैध अतिक्रमण व गुम्टी इत्यादि हटाने के साथ अवैध सामान जब्त किया गया।उक्त अभियान जोनल अधिकारी श्री सुजीत कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में श्री संजय भारती - कर अधीक्षक, राजस्व निरीक्षक  धीरेन्द्र प्रताप सिंह, क्यू०आर०टी० टीम व प्रवर्तन (296) के कर्मचारीयों के सहयोग से सम्पन्न हुआ। 


जोन-6: अभियान क्षेत्र के  बालागंज चौराहे से एक्जान स्कूल एवं उसके आस-पास तक का विशेष सफाई एवं अतिक्रमण अभियान तक चलाया गया। जिसमें लगभग 36 अस्थायी अतिक्रमण, निस्प्रयोज्य वाहन को हटवाते हुये लगभग आधा ट्रक सामान भी जब्त किया गया । साथ ही शमन शुल्क के रूप में रू0 5,750/- का जुर्माना भी वसूल किया गया।उक्त कार्यवाही जोनल अधिकारी डॉ बिन्नो अब्बास रिजवी के नेतृत्व में कर अधीक्षक श्री उमाशंकर गुप्ता, श्री संतोष गुप्त एवं 296 टीम व पुलिस बल की उपस्थिति में सम्पन्न की गयी ।


जोन-7: क्षेत्र में मुंशीपुलिया चौराहे से खुर्रम नगर चौराहे होते हुए टेढी पुलिया तक विशेष अतिक्रमण अभियान चलाकर लगभग 47 अस्थाई अतिक्रमण तथा 150 अवैध प्रचार सामग्री बैनर, पोस्टर व होर्डिंग हटाए गए।मौके पर अतिक्रमणकर्ता / गन्दगी करने वालो से धनराशि रू०-19,000.00 का जुर्माना वसूल किया गया तथा 01 ट्रक सामान जब्त किया गया।

उक्त कार्यवाहीं अधोहस्ताक्षरी के नेतृत्व में नगर अभियन्ता श्री अमरनाथ वर्मा व उनकी टीम कर अधीक्षक श्री आर०एस० कुशवाहा अवर अभियन्ता 'श्री सुरेश शर्मा' राजस्व निरीक्षक श्री प्रभाकर दयाल एवं नगर निगम, जोन-7 296 टीम एवं अन्य स्टॉफ तथा पुलिस बल की उपस्थिति में सम्पादित की गयी



नगर आयुक्त द्वारा निर्देशित किया गया है कि दिनाँक 26.05.2022 को जोन-4 में मरीमाता मंदिर से शहीद पथ पुल होते हुए पलासियो मॉल के आस पास तक, जोन -6 में ठाकुरगंज चौराहे से बालागंज चौराहे तक दोनों पटरियों पर, जोन-7 में पॉलिटेक्निक चौराहे से कालेवा होते हुए बी ब्लॉक साईं मंदिर व आम्रपाली चौराहे तक अवैध अतिक्रमण के विरूद्ध माइकिंग/अनाउंसमेंट कराकर लोगो को अवगत कराया जाय कि वह अपने अवैध अतिक्रमण को स्वयं हटा लें अन्यथा की दशा में इन क्षेत्रों में व्यापक अभियान चलाकर अवैध रूप से किये गये अतिक्रमण को हटवाया जाएगा।