सत्यबन्धु भारत
कछौना,हरदोई। प्राथमिक विद्यालय गौहानी में मिडडेमील बनाते समय आग लगने से रसोइया झुलस गई। जिसे आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्रधानाध्यापक व ग्रामीणों की सतर्कता से एक बड़ा हादसा होते-होते बचा। प्राथमिक विद्यालय गौहानी में नौनिहालों के लिए रसोईया बुधवार को खाना बना रही थी। इसी दौरान गैस सिलेंडर के पाइप से गैस निकलने लगी। जिससे रसोई में आग पकड़ ली। इसमें रसोईया पुष्पा झुलस गई। प्रधानाध्यापक महिपाल ने नौनिहालों को सुरक्षित विद्यालय से बाहर निकाल दिया। ग्रामीणों ने तत्काल फायर ब्रिगेड व इमरजेंसी स्वास्थ्य सेवा को सूचना दी। पीड़ित रसोईया को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछौना में भर्ती कराया गया। जहां पर उसका प्रथम उपचार चल रहा है। कुछ देर बाद फायर ब्रिगेड स्कूल में पहुंचकर आग पर काबू पाया। थोड़ी सी सजगता से एक बड़ा हादसा होते-होते बचा। इस घटना से नौनिहाल भयभीत है।

