लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

आबकारी टीम ने दी दबिश,अवैध शराब बरामद

 



सत्यबन्धु भारत



हरदोई। प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 1 राम अवध सरोज, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 2 नेहा सिंह ,आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 3 गिरीश कुमार ,आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 5 जितेन्द्र प्रताप सिंह के द्वारा शुक्रवार को थाना मंझिला के ग्राम मरघटिया, माधोपुर, बरी, थाना कोतवाली देहात के ग्राम ओमपुरी, मदारा, थाना मल्लावां के ग्राम बासा, बरौना, थाना पाली के ग्राम हरनखुदा में आबकारी एवम संबंधित थाना पुलिस की संयुक्त टीमों द्वारा दबिश की कार्यवाही की गई, दबिश दौरान सघन तलाशी में लगभग 190 लीटर कच्ची शराब तथा लगभग 800  किलोग्राम लहन बरामद हुआ, शराब को कब्जे में लेते हुए लहन को मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कुल 10 अभियोग पंजीकृत किए गए।