बेबफाई से खिन्न प्रेमी मौसेरा भाई बनकर पहुंचा प्रेमिका के ससुराल,बनाया भागने का प्लान,दबोचे गए
सत्यबन्धु भारत
शाहाबाद,हरदोई। आशनाई का नशा एक युवक पर इस कदर परवान चढ़ा की एक आशिक अपनी प्रेमिका की ससुराल आ धमका और अपनी प्रेमिका की बेबफाई से खिन्न प्रेमी ने उसके थप्पङ मार दिये। जिससे खिन्न पति पिंटू पुत्र ओमप्रकाश निवासी मोहल्ला कटरा ने उसे पकड़ लिया।पिंटू द्वारा कोतवाली में दी गई तहरीर में कहा गया है कि उसकी शादी 14 मई को शाहजहांपुर के रौसर कोठी में राधा के साथ हुई थी। 22 मई को आरोपी पुनीत निवासी कानपुर उसके घर पर पत्नी मौसेरा भाई बनकर आया। पत्नी का भाई समझ उसकी खातिरदारी की गई। बाद में पुनीत उसकी पत्नी के साथ गुफ्तगू करता रहा। किसी बात को लेकर दोनों के बीच तकरार हो गयी और पुनीत ने उसकी पत्नी को थप्पङ मार दिया।दोनों देर रात घर से भागने की योजना बना रहे थे। उसकी पत्नी राधा द्वारा कपड़ा जेवरात आदि रख कर भागने की फिराक में था। देर हो जाने पर वह जग गया और उसने पत्नी को ऐसा करने से मना किया तो आरोपी पुनीत ने उसकी पत्नी को थप्पड़ मारा। कुछ गड़बड़ मालूम होने पर उसने अपनी पत्नी राधा और आरोपी पुनीत को घर में पकड़ लिया और डायल 112 पर सूचना देकर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी पुनीत के माता-पिता और राधा के मां बाप को सूचना देकर कोतवाली बुलाया। राधा पुनीत के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही कि उसे पुनीत के साथ में ही जाना है। मजबूर होकर राधा के ससुराली जनों,मायके वालों दोनो लोगों ने राधा को अपने घर ले जाने से मना कर दिया।

