लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

सड़क हादसे में युवक की मौत

 





सत्यबन्धु भारत



शाहाबाद,हरदोई। परचून का सामान लेकर लखनऊ जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया गया है कि रास्ते में हरदोई-शाहाबाद हाइवे पर मियांपुर गांव के कुछ दूरी पहले गाड़ी रोककर टॉयलेट करने के लिए उतरा था। इसी बीच एक तेज रफ्तार से आ रहे वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से परचून दुकानदार की मौत हो गई।



जानकारी के मुताबिक फतेहपुर जनपद के थाना खागा निवासी अनुज सिंह यूपी के गाजियाबाद जिले से परचून का सामान लेकर लखनऊ जा रहा था। रास्ते में हरदोई-शाहाबाद हाइवे पर शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में मियांपुर गांव के कुछ दूर पहले गाड़ी खड़ी कर टॉयलेट करने जा रहा था। इसी बीच एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे अनुज गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची शाहाबाद पुलिस ने उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल भेजा। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शहर कोतवाल बृजेश मिश्रा ने बताया कि जिला अस्पताल से सूचना मिली है। जिसके आधार पर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।