सत्यबन्धु भारत
कछौना,हरदोई। नेत्रहीन किसान की पेंशन विभागीय अधिकारियों ने मृत दिखा दिया। जिससे पीड़ित नेत्रहीन किसान न्याय पाने को दर-दर भटक रहा है। पूरे मामले की शिकायत शासन-प्रशासन से की।
मामला कोतवाली क्षेत्र के कटियामऊ निवासी नेत्रहीन किसान नन्हकाई का है। वह दोनों आंखों से नेत्रहीन है। परिवार के भरण-पोषण के लिए विभाग से पेंशन मिल रही थी लेकिन 2 वर्षों से विभागीय अधिकारियों ने गलत सत्यापन के द्वारा रिपोर्टिंग भेजकर उसे मृत दिखा दिया। जिससे उसकी पेंशन रुक गई है। उसने पूरे मामले की शिकायत खण्ड विकास अधिकारी, जिला विकलांग अधिकारी, जिला अधिकारी व क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा से की है। वह पुनः पेंशन चालू कराने के लिए दर-दर भटकने को विवश है। सिस्टम की गलती का खामियाजा गरीब नेत्रहीन किसान झेलने को विवश है। पेंशन न मिलने के कारण परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। जिला दिव्यांगजन अधिकारी ने बताया कि पूरे मामले की जांच कराकर दोषी लोगों पर कार्यवाही की जाएगी।

