लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

आबकारी टीम की दबिश में भारी मात्रा में मिली कच्ची शराब

 

सत्यबन्धु भारत

कछौना,हरदोई। जिला आबकारी अधिकारी के निर्देश पर आबकारी विभाग की टीम ने क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ प्रवर्तन अभियान चलाया गया, जिसके तहत भारी मात्रा में अवैध शराब व लहन बरामद हुआ तथा आबकारी अधिनियम के तहत सुसंगत धाराओं में मामले पंजीकृत किए गए। सण्डीला तहसील के आबकारी निरीक्षक गिरीश कुमार ने बताया कि जिला आबकारी अधिकारी के निर्देश पर क्षेत्र के अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ क्षेत्रीय पुलिस के साथ मिलकर अभियान चलाया गया। जिसमें कोतवाली शहर के ग्राम सघई बेहटा, थाना कछौना के ठाकुर गंज कंजरपुरवा, कछौना, बहकटवा, थाना मंझिला के ग्राम बिजगवा, एलिमपुर, थाना सांडी के ग्राम अन्टवा में आबकारी एवम संबंधित थाना पुलिस की संयुक्त टीमों द्वारा दबिश दी गई। दबिश दौरान सघन तलाशी में लगभग 165 लीटर अवैध कच्ची शराब तथा लगभग 650 किलोग्राम लहन बरामद हुआ, शराब को कब्जे में लेकर लहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में 08 अभियोग पंजीकृत किए गए। आबकारी निरीक्षक सण्डीला गिरीश कुमार ने बताया अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ जिला आबकारी अधिकारी के निर्देश पर अभियान चलाया जा रहा है, अवैध शराब बनाकर बिक्री करने वाले किसी भी हालत में बक्से नहीं जाएंगे। उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।