__________________________
कुटीर पीजी कॉलेज चक्के जौनपुर के शिक्षक प्रशिक्षण विभाग में दिनांक 9 मई दिन सोमवार को दोपहर बारह बजे उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी योजना स्मार्ट फोन ,लैपटॉप और टेबलेट वितरण कार्यक्रम के अंतर्गत शिक्षा में डिजिटल एजुकेशन को बढ़ावा देने हेतु महाविद्यालय के बीएड के प्रशिक्षु छात्र छात्राओं को स्मार्ट फोन वितरित किया गया । स्मार्ट फोन वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केराकत तहसील के उपजिलाधिकारी राजेश कुमार चौरसिया रहें । कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य मेजर डॉ रमेश मणि त्रिपाठी जी ने किया जबकि मंच पर नोडल अधिकारी के रूप में डॉक्टर विनय पाठक और अतिथि के रूप में भूगोल विभाग के डॉक्टर राघवेंद्र पांडेय जी मौजूद रहे । कार्यक्रम में तकनिकी सहायता प्राणी विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉक्टर राजेश खरवार और श्री अभिषेक दूबे जी द्वारा प्रदान किया गया । जे पी सिंह व्याख्यानशाला में बी एड के 51 छात्र छात्राओं को शासन से प्राप्त सूची के अनुरूप स्मार्टफोन वितरित किया गया जिस अवसर पर शारीरिक शिक्षा विभाग की डॉक्टर पूनम सिंह , जैव प्रौद्योगिकी विभाग के शिक्षक एवं पत्रकार पंकज कुमार मिश्रा , संस्कृत विभाग के डॉक्टर अवनीश दूबे , श्री कृष्ण प्रताप दूबे , उपेंद्र दूबे ,हितेंद्र दूबे सहित महाविद्यालय के अन्य कर्मचारी एवं शिक्षक उपस्थित रहें । कार्यक्रम का संचालन हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉक्टर अनुज कुमार शुक्ल जी के किया । स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम में बोलते हुए शिक्षक एवं पत्रकार पंकज कुमार मिश्रा ने कहा की उत्तर प्रदेश सरकार के इस बेहतरीन योजना से शिक्षा का डिजिटलाइजेशन होगा । छात्रों के हित के लिए स्मार्ट फोन वितरण के रूप में यह एक सकारात्मक कदम उठाया गया है जो बेहद सराहनीय है । वही मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी राजेश कुमार चौरसिया ने कहा कि स्मार्ट फोन प्राप्त कर ये प्रशिक्षु छात्र छात्राए तकनीकी रूप से और दक्ष होंगे । वही अपने अध्यक्षीय उद्बोधन ने महाविद्यालय के प्राचार्य मेजर डॉ रमेश मणि त्रिपाठी जी ने कहा कि सरकार का यह कदम सूचना प्रौद्योगिकी और शिक्षा के क्षेत्र में बेहद सराहनीय है । लैपटॉप स्मार्टफोन और टैबलेट वितरण की योजना शिक्षा को और सुगम बना देगी जिसका लाभ निश्चित रूप से छात्र छात्राओं को मिलेगा । कार्यक्रम में स्वागत भाषण डॉक्टर राघवेंद्र पांडेय जी ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन जैव प्रौद्योगिकी विभाग के शिक्षक और पत्रकार पंकज कुमार मिश्रा द्वारा किया गया । बीएड विभाग के छात्र छात्रा स्मार्ट फोन प्राप्त कर बेहद उत्साहित दिखे ।

