लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी ने स्वयं कलाकृतियां बना कर दिया पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता का संदेश




नगर निगम व लंग केयर फाउंडेशन द्वारा शुरू किया गया वॉल पेंटिंग जन जागरूकता अभियान, नगर आयुक्त  अजय कुमार द्विवेदी ने स्वयं कलाकृतियां बना कर दिया पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता का संदेश



पर्यावरण को संरक्षित कर वातावरण को स्वच्छ बनाने व प्रकृति को सहेजने के उद्देश्य से नगर निगम लखनऊ व लंग केयर फाउंडेशन द्वारा संयुक्त रूप से आज वृहद स्तर पर जन जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई।जिसमें करीब 100 लोगों ने प्रतिभाग कर अपना योगदान दिया।आज के अभियान में वॉल पेंटिंग के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण व स्वच्छ वातावरण को लेकर जन जागरूकता का प्रसार किया गया।नगर निगम लखनऊ द्वारा इस अभियान के लिए कार्यदायी संस्था को गोमतीनगर में जगह उपलब्ध कराई गई।जहाँ दीवारों पर कलाकृतियों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया।


पर्यावरण और प्रकृति को संरक्षित करने के उद्देश्य से नगर निगम लखनऊ व संस्था लंग केयर फाउंडेशन के परस्पर सहयोग से आज एक अनूठी पहल कर वृहद स्तर पर जन जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई।आज के इस अभियान में नगर आयुक्त श्री अजय द्विवेदी ने बतौर मुख्य अतिथि पहुंच कर स्वयं भी वॉल पेंटिंग की और लोगों को पर्यावरण व प्रकृति को सहेजने का संदेश दिया। वॉल पेंटिंग का पहला कार्यक्रम आज रविवार 22 मई को सुबह 6-9 बजे तक मिठाईवाला चौराहे पर विजय खंड-3 गोमतीनगर के पास फ्लाईओवर की दीवार पर आयोजित किया गया।आज के आयोजन में करीब सौ लोगों ने दीवारों पर कलाकृतियां उकेर कर पर्यावरण और प्रकृति को सहेजने के साथ ही स्वच्छता का संदेश भी दिया, जिससे कि अधिकाधिक लोग जागरूक होकर वातावरण को दूषित होने से रोकने में अपना अहम योगदान प्रदान करने के लिए प्रेरित हों।


नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी ने भी दीवार पर कलाकृतियां बनाकर लोगों से पर्यावरण को संरक्षित करने की अपील की।उन्होंने बताया कि वॉल पेंटिंग कर पर्यावरण, प्रदूषण व जलवायु परिवर्तन से होने वाले प्रभावों को दीवारों पर उतार कर लोगों अवगत कराया जा रहा है, कि दूषित वातावरण किस प्रकार हमारे जीवन के लिए हानिकारक है।इस लिए पर्यावरण और स्वच्छ वातावरण बनाने की इस मुहीम में सरकार, शासन व नगर निगम के साथ आम जन भी आगे बढ़ कर अपना अहम योगदान प्रदान करें।आज वॉल पेंटिंग के अभियान के शुरू होते ही वहां सैकड़ों अन्य लोगों का तांता लग गया और लोगों ने अभियान से प्रेरित होकर वातावरण को स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया।आज के इस अभियान में प्रभारी अधिकारी स्वच्छ भारत मिशन डॉ श्री अरविंद कुमार राव, संरक्षक लंग केयर फाउंडेशन डॉ ए0पी0 माहेश्वरी व उनकी समस्त टीम के साथ अन्य सैकड़ों लोग मौजूद रहे।