सत्यबन्धु भारत
टड़ियावां, हरदोई। टडियांवा थाना क्षेत्र में सीतापुर मार्ग पर रविवार की देर रात एक बेकाबू कार अनियंत्रित होकर पेड़ में टकरा गई। हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई। जबकि मां बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं।
जानकारी के मुताबिक शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आजाद नगर निवासी जागेश्वर प्रसाद (42) श्रम विभाग में स्टेनोग्राफर थे। रविवार रात वह पत्नी सरिता (40), बेटा दिव्यांश (16), बेटी परी (11) के साथ कार से भतीजी मनीषा की चौथी की विदाई कराकर लौट रहे थे। टड़ियावां थाना क्षेत्र में सीतापुर मार्ग पर भडायल के पास कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में सभी गम्भीर रूप रूप घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने जागेश्वर व दिव्यांश को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया।

