सत्यबन्धु भारत
शाहाबाद,हरदोई। कस्बे में बस स्टैंड पर एक कार चालक द्वारा सरेआम रिवाल्वर से फायर करने से वहां अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने किसी तरह कार चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
जानकारी के अनुसार गुरुवार की शाम 6 बजे अरविंद कुमार गुप्ता पुत्र सुशील कुमार गुप्ता निवासी दिलेरगंज भाजपा नेता राजेन्द्र मिश्र के पुत्र हार्दिक मिश्र के साथ स्कार्पियो से शाहजहांपुर से वापस शाहाबाद आ रहे थे कि अल्लाहपुर तिराहे के पास पीछे से आ रही एक क्रेटा कार चालक ने उनकी गाड़ी में कट मार दिया और बस स्टैंड की ओर भाग निकला।वहां मौजूद लोगों ने क्रेटा कार चालक का पीछा कर बस स्टैंड पर रोकने का प्रयास किया। इतने में कार चालक अपनी गाड़ी से उतरा और रिवाल्वर से 3 से 4 जानलेवा फायर कर दिये। हालांकि हार्दिक और अरविंद किसी तरह बच गए। इसी बीच वहां मौजूद लोगों ने आरोपी कार चालक को कार सहित पकड़ लिया और कोतवाली पुलिस को सौंप दिया।पुलिस ने आरोपी कार चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर उसकी कार और रिवाल्वर को कब्जे में लिया है।

