सत्यबन्धु भारत
लोनार, हरदोई। थाना लोनार के बावन चौकी के मढ़िया गांव में यूपी 112 पुलिस ने गांव में एक युवक को अवैध अमेरिकन पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है।
डायल 112 की सूचना पर एसआई मोहम्मद शमी व कांस्टेबल सतेंद्र प्रताप यादव मौके पर पहुंचे और युवक को घेर कर मय पिस्टल के साथ पकड़ लिया।जबकि दूसरे युवक ने अपने रखे असलहे को मौका पाकर कहीं फेंक दिया।पुलिस की घेराबंदी के चलते युवक भागने में असफल रहे और पुलिस ने दोनों युवकों को पकड़ लिया और थाने लायी।तलाशी लेने पर एक युवक के पास एक अमेरिकन पिस्टल व पांच कारतूस बरामद हुए। पूंछताछ करने पर युवक ने अपना नाम शिवाकांत दीक्षित पुत्र राधे श्याम दीक्षित निवासी तियूर थाना शाहाबाद व दूसरे आरोपी ने ग्राम मढ़िया निवासी सूरज अवस्थी बताया है।

