लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

पुलिस की पाठशाला में छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

 


सत्यबन्धु भारत

हरदोई। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से गुरुवार को शहर के श्री बेनीमाधव विद्यापीठ इंटर कालेज में पुलिस की पाठशाला का आयोजन हुआ। एसपी राजेश द्विवेदी ने इंटर तक के छात्र-छात्राओं को जागरूक किया। एसपी ने कहा कि परेशानी में छात्र या छात्राएं घबराएं नहीं। मामला पुलिस को बताएं। पुलिस बिना नाम सामने लाए सख्त कार्रवाई करेगी।


यातायात नियमों के बारे में जानकारी देते हुए एसपी ने कहा कि अक्सर घर के मुखिया या कमाने वाले लोग वाहनों से निकलते हैं। लापरवाही से वाहन चलाने, सीट बेल्ट, हेलमेट न लगाने से हादसों में जान चली जाती है। पापा, चाचा, भाई कोई भी घर से बाहर निकले तो उसे हेलमेट और सीट बेल्ट प्रयोग करने की सलाह जरूर दें। वह लोग भी हेलमेट पहन कर ही बाइक या स्कूटी पर बैठें। हादसों और अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस सख्ती बरतती है। इससे लोग पुलिस से नफरत रखते हैं। पुलिस मित्र है, दुश्मन नहीं। हम भी आप ही के परिवार का एक हिस्सा हैं। व्यवस्था का पालन कराने के लिए वर्दी पहना दी गई है। वहीं प्राधानाचार्य ने कहा कि अपराध और सड़क हादसे की जिम्मेदारी पुलिस की नहीं समाज के हर व्यक्ति की होती है।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी नगर, प्रभारी निरीक्षक यातायात, विद्यालय प्रबंधक व प्रधानाचार्य आदि मौजूद रहे।