लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

नगर आयुक्त अजय द्विवेदी द्वारा ट्रांसपोर्टनगर पार्किंग स्थलों पर हुई कार्यवाही



नगर आयुक्त अजय द्विवेदी द्वारा ट्रांसपोर्टनगर में मौजूद पार्किंग स्थलों का औचक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण में बिना पार्किंग टिकट अथवा मंथली पास के बिना वाहन पार्क पाए गए। पार्किंग स्थलों पर कब्ज़ा व वाहनों की मरम्मत का काम होता पाया गया। कुछ पार्किंग स्थलों में अनाधिकृत रूप से दुकानें संचालित की जा रही हैं । 

तत्क्रम में  सभी पार्किंग स्थलों को सील कर दिया गया । 


तत्काल रूप से पार्किंग व्यवस्था  हेतु पार्किंग नम्बर 5 एवं 10 को शुरू किया जा रहा है। पार्किंग नंबर 10 टेंडर प्रक्रिया के अंतर्गत संचालित रहेगी व पार्किंग नंबर 5 को नगर निगम द्वारा विभागीय माध्यम से संचालित किया जाएगा जिसके लिए कर्मचारियों की तैनाती की जा रही है ।

इसके अतिरिक्त पार्किंग संख्या 7 को बस अड्डे के रूप में विकसित किया जाएगा, ताकि वहां से नियमानुसार बसों का संचालन हो सके एवं यहां से सवारियां चढ़ व उतर सकेंगी। यहाँ नगर निगम द्वारा दुकानें आवंटित की जाएंगी और बसों की बुकिंग के लिए काउंटर स्थापित किया जाएगा ।

इसके अतिरिक्त एक एरिया ऐसे लोगों के लिए विकसित किया जाएगा जो अपनी रोज़ी रोटी के लिए ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में गाड़ियों की मरम्मत का काम करते हैं व जो मैकेनिक हैं।

ऐसे लोगों के लिए जगह चिन्हित कर व्यवस्थित ढंग से उनके रोजगार के लिए जल्द ही जगह उपलब्ध कराई जाएगी।साथ ही स्क्रैप व्यापारियों के लिए एक अलह स्थान चिन्हित किया जाएगा।


निष्प्रयोज्य एवं अनक्लेम्डवाहनों की नीलामी के निर्देश भी दिए गए हैं।


यहां चल रहे सुअर बाड़े को हटाने के भी आदेश दिए गए हैं।


साथ ही यहाँ सड़क पर खड़े वाहनों के चलन किये जाने के निर्देश भी नगर आयुक्त द्वारा दिये गए हैं।


इसके अतिरिक्त पार्किंग में खड़े वाहनों में से जिनके पास रसीद है उन्हें रिलीज़ कर दिया जाएगा व जिनके पास रसीद नही है उन पर एक महीने की पार्किंग चार्जेज के सापेक्ष जुर्माना भी लगाया जाएगा।


अन्य पार्किंग स्थलों को फिलहाल बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।।सभी पार्किंग स्थलों में कुल 355 वाहन खड़े पाए गए।


वहीं इन सब अनियमित्ताओं के लिए उत्तरदायी व अपने दायित्वों का सम्यक निर्वहन न करने के कारण कर अधीक्षक सुनील त्रिपाठी के निलंबन हेतु शाशन को लिखा जा रहा है , एवं कर निरीक्षक श्रेणी 2 इसरार अहमद को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने हेतु अधिष्ठान विभाग को निर्देशित कर दिया है। 

इसके अतिरिक्त संबंधित जोनल अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। 

उक्त अभियान नगर आयुक्त के निर्देशानुसार संयुक्त नगर आयुक्त श्री अवनींद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में जोनल अधिकारी श्रीमती संगीता कुमारी, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी श्री अशोक सिंह, कर अधीक्षक पार्किंग श्री कुलदीप अवस्थी व प्रवर्तन टीम सहित पुलिस बल की उपस्थिति में संचालित किया गया।