मा. उच्च न्यायालय द्वारा अवैध डेरियो को शहर के बाहर किए जाने के आदेश के अनुपालन नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी के निर्देशानुसार दिनांक 28.05.2022 को संयुक्त निदेशक (पशु कल्याण) डॉ अरविन्द राव के नेतृत्व में नगर निगम लखनऊ के कैटल कैचिंग दस्ते द्वारा गाज़ीपुर थाना अंतर्गत हरिहरनगर, सर्वोदय नगर, सेक्टर 25 इंदिरानगर में अभियान चलाया गया। अभियान में उक्त क्षेत्रों में लगभग 20 डेरियों को ध्वस्त करते हुए 7 भैस, 7 गाय, 8 बछिया पकड़कर नगर निगम द्वारा संचालित ऐशबाग कांजी हाउस में निरुद्ध किया गया।
अभियान में नगर निगम लखनऊ के पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अभिनव वर्मा भी उपस्थित रहे। अवगत कराया गया कि उक्त क्षेत्र से अवैध डेरियों द्वारा गंदगी फैलाने, नाली में गोबर बहाने तथा सडक पर अतिक्रमण की शिकायते विभिन्न माध्यमो से निरन्तर प्राप्त हो रही थी। यह भी सूचित किया गया है कि नगर निगम सीमांतर्गत लाइसेंस प्राप्त करके अधिकतम 2 गाय पालने की अनुमति है तथा भैंस को अपदूषण कारक मानते हुए उसके पालने पर पूर्णतः पाबन्दी है।

