लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

साड़ का सींग सीने में घुसने से बाइक सवार की मौत,साथी घायल

 




सत्यबन्धु भारत




शाहाबाद,हरदोई। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के हरदोई-शाहजहांपुर हाइवे पर उधरनपुर के पास एक बाइक सवार सांड से टकरा गए। साड़ से टकराने से चालक युवक के सीने में सींग घुस गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे सीएचसी लेकर पहुंची। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बहीं दूसरा साथी भी घायल हो गया। मृतक के परिजनों को सूचना मिलते ही कोहराम मच गया।



जानकारी के अनुसार लखनऊ के कृष्णा नगर थाना क्षेत्र के रामगढ़ कालोनी निवासी अनुदीप दयाल (35) अपने साथी योगेंद्र उर्फ योगी निवासी लखनऊ के साथ 25 मई को बाइक से नैनीताल गया था। शनिवार को नैनीताल से लौटते समय मोटरसाइकिल अनुदीन चला रहा था। रात करीब नौ बजे शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में शाहजहांपुर-हरदोई रोड पर उधरनपुर के पास अचानक सामने आए सांड़ से बाइक सवार टकरा गए।




हादसे में अनुदीप के सीने में सांड का सींग घुस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों घायलों को सीएचसी लेकर पहुंची। जहां पर डॉ. रिजवान ने अनुदीप दयाल को परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। जबकि उसके साथी योगेंद्र भी घायल हो गया। घायल योगेंद्र ने बताया कि अनुदीप लखनऊ के लाल बाग स्थित नूर मंजिल अस्पताल में कर्मी था। कोतवाल सुरेश कुमार मिश्र ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दी गई है। शव पोस्टमार्टम के हेतु भेज दिया गया।