लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

भाजपा नेता से खाद्य एवं औषधि विभाग में मांगी गई घूस

 


भाजपा नेता ने सीएम योगी से की अवैध वसूली की शिकायत 



सत्यबन्धु भारत



हरदोई। कलेक्ट्रेट स्थित खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग में भ्रष्टाचार इस कदर हावी है कि आम जनता के बाद अब भाजपा के पदाधिकारी भी शिकार बन रहे हैं। खाद्य एवं औषधि लाइसेंस के लिए एक भाजपा नेता से औषधि विभाग के बाबू ने पांच हजार की रिश्वत की मांग की। उक्त आरोप लगाते हुए भाजपा नेता ने पूरे मामले की शिकायत मुख्यमंत्री से की है।

सीएम को सम्बोधित पत्र में भाजपा के नगर उपाध्यक्ष सुमित त्रिपाठी ने बताया कि उन्होंने लाइसेंस के पंजीकरण के लिए आवेदन किया था। जब वे अपना पंजीकरण प्रमाण पत्र लेने विभाग में गए तो वहां लिपिक धीरेश द्विवेदी मिले, जिन्होंने पंजीकरण के एवज में सुविधा शुल्क के तौर पर 05 हजार रुपये की मांग की। 

बाबू ने ये भी कहा कि यदि ये पैसा नही दिया गया तो पंजीकरण निरस्त कर दिया जाएगा। आरोप है कि इस तरहं आम जनता से हर दिन लाइसेंस के नाम पर अवैध धन उगाही की जाती है, शिकायत पर विभागीय अधिकारी मामले पर पर्दा डाल देते हैं। भाजपा नेता ने मुख्यमंत्री से गोपनीय जांच कराने की मांग की है।