दिनांक 14 मई 2022 को राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय वाराणसी में टैबलेट एवं स्मार्टफोन वितरण समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दयाशंकर मिश्र दयालु जी, आयुष मंत्री, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशाशन राज्य मंत्री जी द्वारा BAMS अंतिम वर्ष के छात्रों को स्मार्टफोन प्रदान किया गया।
विद्यार्थियों के लिए फ्री टैबलेट और स्मार्टफोन की योजना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की शीर्ष प्राथमिकताओं में से एक है। इसी योजना के अंतर्गत छात्र एवं छात्राओ को स्मार्टफोन प्रदान किया गया। प्रथम चरण के कार्यक्रम में 38 छात्रों को स्मार्टफोन प्रदान किया गया।
आयुष मंत्री ने कहा कि कोरोना काल मे शिक्षा के डिजिटलीकरण करने के उद्देश्य से यह योजना बनाई गई थी कि कोई भी छात्र शिक्षा से वंचित नही रहे। इसके लिए उन्होंने मननीय मुख्यमंत्री का भी आभार जताया।
मंत्री का स्वागत महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर नीलम गुप्ता ने किया और सभी शिक्षकों ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत और सम्मान किया। इस मौके पर डॉ मनोहर राम की पुस्तक का विमोचन किया गया और डॉ अजय कुमार ने अपनी पुस्तकें भेट की।
मंत्री जी का परिचय डॉ के के द्विवेदी ने कराया कार्यक्रम का संचालन डॉ पी एल संखुआ और डॉ प्रकाश राज सिंह ने संयुक्त रूप से किया।


