लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

खूब जला ली चोरी की बिजली, अब नहीं बचोगे, बिजली विभाग ने अपनाई खास रणनीति



अलीगढ़, जागरण संवाददाता। जनपद में बिजली चोरों पर विशेष अभियान चलाकर शिकंजा कसा जाएगा। इसके लिए लाइन लास वाले फीडरों को चिह्नित कर अभियान चलाया जाएगा। विभाग का मानना है कि हाई लाइन लास वाले फीडरों से विभाग राजस्व के साथ बिजली चोरी होने से ओवरलोङिंग हो रही है।यह है स्थिति : जनपद में बिजली विभाग के सात डिवीजन है।


इसमें चार शहर में और तीन देहात क्षेत्र में हैं। इनके छोटे-बड़े 146 सब स्टेशन हैं। शहरी क्षेत्र में 2.45 लाख उपभोक्ता हैं वहीं ग्रामीण क्षेत्र में 3.95 लाख उपभोक्ता हैं। ये उपभोक्ता वह हैं जिनके यहां मीटर लगे हुए हैं। बिजली चोरी रोकने के लिए विभाग की ओर से अब तक किए प्रयास अधिक सफल नहीं रहे हैं। मैकेनिकल मीटर के स्थान पर इलेक्ट्रोनिक डिजिटल व स्मार्ट मीटर भी लगाए गए हैं।


शहर में लगे हैं 42 हजार स्‍मार्ट मीटर


शहर में सिर्फ 42 हजार कनेक्शनों पर स्मार्ट मीटर लग पाए हैं। खुले तारों के स्थान पर एबीसी(पीवीसी इंसुलेटेड बंच केबल) भी डाली गई। उसमें चोरों ने कट लगा लिए या फिर मीटर बाईपास कर सीधे तार डाल लिए। कई उपभोक्ता ऐसे भी सामने आए, जिन्होंने बिजली चोरी पकड़े जाने पर केबल जब्त होने के बाद दूसरी नई केबल डालकर बिजली चोरी करने लगे। कोरोना काल बिजली चोरों के लिए अधिक मुफीद रहा। इस दौरान विभाग चेङ्क्षकग अभियान नहीं चला सका। विभाग ने बिजली चोरी पकडऩे के लिए तड़के भी अभियान चलाए हैं। सुबह लोगों के उठने से पहले ही टीम पहुंच जाती थी लेकिन टीम पहुंचने से पहले इसकी जानकारी उन इलाकों में हो जाती थी जहां बिजली चोरी होती है। इस कारण कुछ ही लोग बिजली चोरी करते हुए पकड़े जाते थे।


नई रणनीति : अब विभाग ने हर डिवीजन के हाई लाइन लास फीडरों को चिह्नित कर वहां एक साथ अभियान चलाने की योजना बनाई है। इसके लिए हर डिवीजन में सात ऐसे हाई लाइन लास फीडर चिह्नित किए गए हैं जहां पर बिजली चोरी अधिक हो रही है। सात डिवीजन में 70 हाईलाइन लास फीडर हैं। विभाग का मानना है कि इन फीडरों में 40 प्रतिशत से अधिक बिजली चोरी हो रही है। पुराने शहर के अलावा नई आबादी व ग्रामीण क्षेत्र में बिजली चोरी अधिक हो रही है।


बिजली चोरी रोकने के लिए दबाव है। इसके लिए हर डिवीजन के 10 हाई लाइन लास फीडरों को चिह्नित कर चेङ्क्षकग अभियान चलाया जाएगा। बिजली चोरी पकडऩे पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।


अनिल अरोरा, अधीक्षण अभियंता