लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

डांसिंग और अभिनय के क्षेत्र में उज्जवल भविष्य के लिए कड़ी मेहनत कर रहे यूपी के अजय कुमार



कहते है सपने देखते रहो, पूरा होना तो नसीब का खेल है। ऐसा मानना है बलिया के अजय कुमार का, जिन्होंने काफी कम उम्र से ही संघर्ष करना शुरू कर दिया है। आज वे डांसिंग  व अभिनय के क्षेत्र में अपनी एक खास पहचान बनाने एक लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं। इसके लिए वे बेहद रियाज भी करते हैं। इस इंडस्ट्री में अपना करियर को मजबूत बनाने के लिए दिन रात एक कर अजय लगे रहते हैं। उन्हें अपनी मेहनत पर भरोसा है और वे इसी भरोसे के साथ आगे बढ़ रहे हैं।

1 अगस्त 1993 में यूपी के बलिया में जन्मे अजय कुमार ने बलिया में अपने करियर से जुड़ी चीज़ो पर काम करना शुरू किया। डांस में दिलस्चपी बचपन से  होने की वजह से अजय ने डांस सीखना शुरू कर दिया। और आज भोजपुरी डांस के साथ बॉलीवुड और वेस्टर्न डांस में भी अपनी कड़ी मेहनत डांस जज़्बा से 2018 में महुआ प्लस के शो डांस धमासान के विजेता रहे। आज वे कई  फिल्म व अल्बम में शूटिंग करने में व्यस्त है और अजय न सिर्फ डांसिंग व अभिनय को लेकर एक्टिव रहते हैं, बल्कि सोशल वर्क से भी जुड़े रहते है। कोरोना काल के दौरान भी अजय और उनकी टीम ने लोगो की मदद की। साथ ही नेचर के लवर भी है, और जानवरो से प्रेम भी है। 


  हिंदी या भोजपुरी इंडस्ट्री में गणेश आचार्य ,सरोज खान  कानू मुखर्जी और गोविंदा को अपना आयडल मानते है। लेकिन हर किसी से सिखने चाहत उनके दिल में है। वही अजय से एक्टिंग के बारे में जब पूछा गया तब उन्होंने यह भी बताया कि भोजपुरी  इंडस्ट्री से ही हमें एक अच्छा पहचान मिला है। अल्बम तो लगातार शुटिंग कर रहा हूं। लेकिन आप को बता दू अभी मुझे वेव सीरीज क्राइम पेट्रोल क्राइम एलर्ट के लिए भी ऑफर आया है। और बहुत जल्द उसकी शूटिंग शुरू होगी। और मेरा इच्छा है कि कोई इंडस्ट्री हो उसमे एक अच्छा अभिनेता बनना चाहता हूँ । आशा व पूरा विश्वास है कि एक दिन यह भी इच्छा पूरा होगा। और  बेहद ही छोटी सी उम्र में कड़ी मेहनत कर रहे अजय ने लोगो से यही अपील किया है की वे कभी भी उम्मीद न छोड़े, सफलता पाना है तो संघर्ष करना भी जरुरी है।