लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

घोटाला- पीली ईंट व बालू से हो रहा नाला निर्माण कार्य

 



सत्यबन्धु भारत



भरखनी,हरदोई। क्षेत्र के ग्राम अनंगपुर में गांव के अंदर जाने बाले मुख्य मार्ग पर बनाए जा रहे नाले में मानक का कतई भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है।


पीली ईंटों के इस्तेमाल के साथ ही पास के दूसरे पूरे खड़ंजे को घेरकर निर्माण सामग्री रखी गई है, जिससे राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

विकास खण्ड भरखनी के अनंगपुर गांव में मुख्य मार्ग पर बनाए जा रहे नाले में पीली ईंट व दोयम दर्जे की सामग्री का धड़ल्ले से इस्तेमाल होने की वजह से नाले की मजबूती पर अभी से सवाल खड़े होने लगे हैं। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने खण्ड विकास अधिकारी से की है। जिसके बाद भी खण्डविकास अधिकारी द्वारा मौका मुआयना नहीं किया गया।जिससे ठेकेदार समेत नाले के निर्माण का कार्य  कर रहे लोगों द्वारा लगातार दोयम दर्जे की पीली ईंट और मानक के बिपरीत नाले का निर्माण कराया जा रहा है।

दरअसल हर साल बारिश के समय अनंगपुर मुख्य मार्ग सहित आस-पास और मुहल्ला पूर्वी में घरों के अंदर तक भीषण जलभराव हो जाता है। इस वजह से लंबे समय से यहां नाला और मुख्य मार्ग निर्माण की मांग उठ रही थी।स्थानीय विधायक के अथक प्रयासों से यह सम्भव हो सका।

जिसके उपरांत इस बार ग्राम पंचायत द्वारा नाले और मुख्य मार्ग का निर्माण शुरू करवाया गया, लेकिन शुरूआती दौर में ही मानकों की धज्जियां उड़ाते हुए निर्माण शुरू किया गया।

 इससे लगता है कि यह नाला बरसात भी नहीं झेल पाएगा। इसके साथ ही निर्माण सामग्री  रोड पर डालने से राहगीरों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।


इस सम्बंध में खण्ड विकास अधिकारी भरखनी अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि जानकारी मिली है जांच कर कार्रवाई करेंगे।