लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

स्फूर्ति योजना के अंतर्गत कारीगरों का कराया गया एक्सपोजर विजिट

 


लखनऊ : सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से एवं पी•पी•डी•सी आगरा के तत्वाधान में संचालित गोंडा एंब्रायडरी एंड गारमेंट कलेक्टर के नेतृत्व क्षमता एवं बौद्धिक विकास को विकसित करने के उद्देश्य से कारीगरों का दो दिवसीय एक्सपोजर विजिट संपन्न हुआ 



आरटीजनों को प्रमुख  समाजसेवी अनुपमा सिंह  ने हरी झंडी दिखाकर बस से रवाना किया प्रथम बैच के 25 कारीगरों को डॉक्सी रेडीमेड गारमेंट इंडस्ट्रीज में तथा द्वितीय बैच के 25 कारीगरों को लेटेस्ट चिकन गारमेंट उद्योग में एक्सपोजर विजिट कराया गया 



इस अवसर पर इंडस्ट्रीज के प्रोपराइटर मोहम्मद फैजल ने कारीगरों को उनकी आय में वृद्धि करने का तरीका तथा आत्मनिर्भर होने के उपाय बताएं कार्यक्रम में क्लस्टर के क्लस्टर डेवलपमेंट एग्जीक्यूटिव संदीप कुमार ,  टेक्निकल एजेंसी के प्रभारी विवेक सिंह , एजुकेशनल टेक्निकल इंस्टीट्यूट मोहम्मद शादाब सिद्दीकी, गिरीश चंद्र पांडे  सचिव बलराम कुमार आदि उपस्थित रहे !