लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

पशुओं का इलाज तो दूर की बात,बोलने वाला ही कोई नही



बीडीओ बनते ही पशु चिकित्सा अधिकारी भूले चिकित्सालय,राम भरोसे चिकित्सालय



सत्यबन्धु भारत



शाहाबाद,हरदोई। तहसील मुख्यालय पर संचालित पशु चिकित्सालय राम भरोसे ही चल रहा है। यहां पर बतौर प्रभारी तैनात डाक्टर धर्मेंद्र गुप्ता 3 सरकारी दफ्तरों का काम एक साथ देखते हैं। जिसके चलते इन विभागों में डॉक्टर या किसी कर्मी के न मिलने से मवेशियों को कोई इलाज नहीं मिल पा रहा है। यहां तैनात उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ धर्मेंद्र गुप्ता के पास वर्तमान में टोडरपुर ब्लाक में बीडीओ के पद का चार्ज है। बताया गया है कि डॉ धर्मेंद्र गुप्ता की तैनाती ब्लाक शाहाबाद के बिहिगवा पशु चिकित्सालय में है। इसके अलावा शाहाबाद पशु चिकित्सालय का भी अतिरिक्त चार्ज है। इसके बावजूद जिला प्रशासन द्वारा डॉ धर्मेंद्र गुप्ता को टोडरपुर ब्लाक का बीडीओ बनाकर जगह पर नियुक्त कर दिया गया। जिसके चलते संबंधित तैनाती स्थानों बिहिगावं और शाहाबाद में डाक्टर धर्मेंद्र गुप्ता एक भी दिन नही बैठते हैं। जिससे यहां की सारी व्यवस्थाएं राम भरोसे ही चल रही हैं।बताया जा रहा है कि वह न तो शाहाबाद में रुकते हैं और न ही बिहिगावं गांव जाते हैं। उनके रुकने का कोई स्थान नियत भी निर्धारित नही है। शुक्रवार को कुछ ऐसा ही नजारा पशु चिकित्सालय शाहाबाद में देखने को मिला जब डाक्टर की कुर्सी खाली मिली। इसके अलावा वहां पर कोई भी सरकारी कर्मी नही था। यहां सिर्फ एक सेवानिवृत्त कर्मी बैठा हुआ था। जो पशु चिकित्सालय की बदहाली बयां करता दिखा।