लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

गांव में लगी पुलिस की चौपाल,महिलाओं को किया गया जागरूक



एसएसआई रमेश सिंह सेंगर ने साइबर ठगों से सावधान व बचने के बताए उपाय



सत्यबन्धु भारत




पिहानी,हरदोई। मिशन शक्ति के तहत गांवों में खाकी की चौपाल लग रही है। बुधवार को कोतवाल डीके सिंह के साथ पुलिस व  एंटी रोमियो टीम  ने करीमनगर गांव जूनियर व  प्राथमिक विद्यालय जाकर महिलाओं को एक मंच पर एकत्र कर जागरूक किया। महिला अपराध और उनके लिए चलाई जा रही सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने मिशन शक्ति के तहत हमारी सुरक्षा की बुकलेट भी बांटी। एसएसआई रमेश सिंह सेंगर ने मौजूद लोगों को साइबर क्राइम संबंधी जानकारी व उपाय बताए।


कोतवाल डीके सिंह ने चौपाल में आए पुरुष और महिलाओं से सीधे संवाद किया। सभी को स्मार्ट पुलिसिग, मिशन शक्ति  प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि हर गांव में पंचायत घर या प्राथमिक स्कूल में मिशन शक्ति का एक कक्ष बनाया जा रहा है। गांव की महिला और छात्रा कोई भी समस्या के लिए तैनात महिला पुलिस कर्मी प्रियंका चौहान व चंचल को दे सकती हैं।चौपाल में महिलाओं को उनकी सुरक्षा के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी। मिशन शक्ति का प्रचार-प्रसार किया। महिलाओं से संवाद कर हेल्पलाइन नंबर 102, 108, 112, 181, 1076, 1098, 1090 की जानकारी दी।  कोतवाल ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसी तरह की समस्या पर तत्काल इन नंबरों पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। चौपाल में बताया कि गांव में मिशन शक्ति के साथ महिला पुलिसकर्मी की तैनाती की जा रही है। कोई समस्या आने पर महिला पुलिसकर्मी से समस्या बता सकते हैं। इस दौरान महिलाओं से उनकी समस्या के बारे में पूछा गया। कोतवाल डीके सिंह ने मौजूद पुरुषों से कहा कि नारी शक्ति का सम्मान करें । कहीं भी यदि किसी महिला के साथ हिंसा व असम्मान हो रहा है तो उसकी सहायता करें। इस दौरान एसएसआई रमेश सिंह, आदर्श सोलंकी, शेखर चौधरी, रामकुमार ,प्रेम नारायण ,दीपक यादव ,राजेश कुमार आदि लोग मौजूद रहे।