लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

आबकारी टीम की औचक छापेमारी,अवैध शराब बरामद

 




सत्यबन्धु भारत



हरदोई। प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 1 राम अवध सरोज, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 2 नेहा सिंह ,आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 3 गिरीश कुमार ,आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 5 जितेन्द्र प्रताप सिंह के द्वारा शनिवार को थाना सुरसा के ग्राम झबरा पुरवा, थाना बेहटा गोकुल के ग्राम भदेवना, बेहटा गोकुल , थाना कछौना के ग्राम समसापुर, कलोली, थाना हरपालपुर के ग्राम अलीगंज ननखेरिया, हरिया में आबकारी एवं संबंधित थाना पुलिस की संयुक्त टीमों द्वारा दबिश की कार्यवाही की गई, दबिश दौरान सघन तलाशी में लगभग 180 लीटर कच्ची शराब तथा लगभग 650 किलोग्राम लहन बरामद हुआ, शराब को कब्जे में लेते हुए लहन को मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कुल 08 अभियोग पंजीकृत किए गए।