उ.प्र. शासन के आदेशानुसार नगर निकायों में नगरीय सुविधाओं के स्तरोन्नयन एवं शहरों को सुन्दर बनाये जाने की योजना के अंतर्गत लखनऊ शहर में नगर आयुक्त के निर्देशानुसार समस्त मुख्य मार्ग, फुटपाथ, सार्वजनिक स्थलों से अतिक्रमण को विशेष अभियान चलाकर हटाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत अतिक्रमणकर्ताओं को नोटिस तथा लाउडस्पीकर/माईक द्वारा पूर्व सूचित करते हुए कार्यवाही की जा रही है।जिस क्रम में आज जोनवार हुई कार्यवाही निम्नवत है:-
जोन-1: विशेष अतिक्रमण अभियान क्षेत्र के स्मार्ट सिटी से नूर मंजिल होते हुए बी०एन०रोड पर चलाया गया। अनाधिकृत शौकर दुकानों को हटाने पर वहां लोगों द्वारा अभियान का विरोध किया गया व अतिक्रमण टीम से हाथापाई की गई जिसके कारण हाथापाई करने वाले दो लोगों को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया, साथ ही मौके से शाकार दुकानो का सामान जब्त करते हुए उन्हें हटाया गया। कई स्थानों से नाली पर किये गये अतिक्रमण को भी हटाया गया।उक्त अभियान जोनल अधिकारी-1 श्री राजेश सिंह ने नेतृत्व में कर अधीक्षक श्री अनूप कुमार, राजस्व निरीक्षक, श्री धनवीर सिंह, श्री राजेश पाण्डेय, श्री राजा भैय्या एवं पुलिस टीम व प्रवर्तन दल सहित 296 विभाग की टीम की उपस्थिति में चलाया गया।
जोन-2: क्षेत्रान्तर्गत गैस गोदाम के पास शौचालय के आस-पास एवं मीना बेकारी चौहारों के आस-पास अस्थाई अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई, इस अभियान के दौरान 10 से अधिक अस्थाई अतिक्रमण हटाये गये। उक्त अभियान जोनल अधिकारी श्री अरूण कुमार चौधरी के नेतृत्व में कर अधीक्षक श्री सदानन्द सहित 296 टीम की उपस्थिति में चलाया गया।
जोन-4:क्षेत्र के मिठाई ग्वारी चौराहे से दयाल चाराहे के रास्ते मनोज पाण्डे से होते हुए सी०एम०एस० स्कूल, अम्बेडकर चौराहा, समता मूलक चौराहे तक व हैनीमैन चौराहे तक अतिक्रमण विरोधी / गन्दगी फैलाने वालो के खिलाफ अभियान चलाया गया। तथा मौके पर गन्दगी शमन शुल्क /क्षतिपूर्ति शुल्क रू05400/- वसूला गया एंव 1 ट्रक सामान जब्त किया गया । उक्त अभियान जोनल अधिकारी जोन-4 के नेतृत्व में श्री राजू गुप्ता कर अधीक्षक, श्री देवी शंकर दूबे श्री आशीष कुशवाहा, श्री आवैदुर्रहमान राजस्व निरीक्षक, एवं 296 टीम अन्य स्टाप एवं समस्त सफाई एवं खाद्य निरीक्षक व प्रवर्तन दल एवं पुलिस व पीएसी बल की उपस्थिति में चलाया गया।
जोन-5: जोनल क्षेत्र में आलमबाग चौराहे से लेकर अवध चौराहे तक सड़क की दोनों पटरियों पर अतिक्रमण अभियान चलाया गया। अभियान में 10 अस्थायी प्रकार के अवैध अतिक्रमण इत्यादि हटाये गये व एक ट्रक सामान जब्त किया गया। उक्त अभियान जोनल अधिकारी श्री सुजीत कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में श्री संजय भारती कर अधीक्षक, श्री आजाद अहमद, राजस्व निरीक्षक, श्री रमाकान्त शर्मा, निरीक्षक श्रेणी-2 व प्रवर्तन दल (296) के कर्मचारीयों की उपस्थित में चलाया गया।
जोन-6: अभियान क्षेत्र में विशेष स्वच्छता एवं अतिक्रमण अभियान नक्खास चौराहे से अकबरी गेट एवं उसके आस-पास विशेष सफाई एवं अतिक्रमण अभियान चलाया गया, जिसमें अस्थायी अतिक्रमण, निस्प्रयोज्य वाहन को हटवाया गया।वहीं दुकानों को सड़क तक बढ़ाये हुए व नाली पर अतिक्रमण फैलाए लोगों के निवेदन पर उन्हें लिखित रूप से संबंधित/चिन्हित स्थान को 2 दिनों के अंदर व्यवस्थित कर अतिक्रमण हटाए जाने की महोलत दी गयी।उक्त कार्यवाही जोनल अधिकारी डा० बिन्नो अब्बास रिज़वी कर अधीक्षक श्री उमाशंकर गुप्ता, श्री संतोष गुप्त, पुलिस बल, राजस्व निरीक्षक श्री राजेन्द्र श्री संजय वर्मा श्री पंकज पटेल, मो० कासिम सफाई एवं खाद्य निरीक्षक श्री सतीश यादव एवं 296 टीम की उपस्थिति में सम्पन्न की गयी।
जोन--7 क्षेत्रान्तर्गत मटियारी देवा रोड मोड से होते हुए टेल्को तक अतिक्रमण रोस्टर के अनुसार विशेष अभियान चलाकर अस्थाई अतिक्रमण हटाये गये तथा अवैध प्रचार सामग्री बैनर, पोस्टर व होर्डिंग हटायी गयी। मौके पर अतिक्रमणकर्ता / गन्दगी करने वालो से 15,000 रु. का जुर्माना वसूल किया गया तथा 01 ट्रक सामान जब्त किया गया ।उक्त कार्यवाही अधोहस्ताक्षरी के नेतृत्व में नगर अभियन्ता 'श्री अमरनाथ वर्मा' व उनकी टीम कर अधीक्षक 'श्री आर०एस० कुशवाहा' राजस्व निरीक्षक श्री राहुल यादव एवं नगर निगम, जोन-7 296 टीम एवं अन्य स्टॉफ तथा पुलिस बल की उपस्थिति में सम्पादित की गयी
जोन-8 क्षेत्र के अन्तर्गत ट्रॉन्सपोर्ट नगर पार्किंग संख्या - 02 पर जोन-8 के निर्धारित अतिक्रमण रोस्टर के अनुसार अतिक्रमण अभियान चलाकर अवैध अतिक्रमण हटाये गये जिसमें 05 चालान किये गये तथा इसके सापेक्ष रू 21000/- धनराशि का जुर्माना वसूल किया गया । उक्त अभियान मे 01 ट्रक सामान जब्त किया गया। उक्त अभियान जोनल अधिकारी श्रीमती प्रज्ञा सिंह के नेतृत्व में कर अधीक्षक श्री राम सजीवन के साथ राजस्व निरीक्षक श्री हर्षेन्द्र सिंह, श्री विवेक सिंह व प्रवर्तन (296) टीम के साथ अन्य स्टॉफ की उपस्थिति में चलाया गया।
नगर आयुक्त द्वारा निर्देशित किया गया है कि दिनाँक 30.05.2022 सोमवार को जोन-2 में नाका चौराहे से रकाबगंज गक बायीं पटरी पर, जोन-4 में आई0जी0पी0 से लोहिया हास्पिटल के आस पास हाईकोट सी०एन०जी० रोड़ कठौता चौराहा से चिनहट तिराहे के रास्ते फैजाबाद रोड़ होते हुए हाईकोट तक, जोन -6 में दुबग्गा चौराहे से बुद्धेश्वर चौराहे तक दोनों पटरियों पर, जोन-7 में चिनहट तिराहे से बीबीडी होते हुए शरदा नगर तक अवैध अतिक्रमण के विरूद्ध माइकिंग/अनाउंसमेंट कराकर लोगो को अवगत कराया जाय कि वह अपने अवैध अतिक्रमण को स्वयं हटा लें अन्यथा की दशा में इन क्षेत्रों में व्यापक अभियान चलाकर अवैध रूप से किये गये अतिक्रमण को हटवाया जाएगा।

