लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

गैंगेस्टर ने तमंचे की नाल रखकर दी जान से मारने की धमकी

 



सत्यबन्धु भारत



शाहाबाद,हरदोई। जहाँ एक तरफ दबंग योगी सरकार के भय से विलुप्त हो गए हैं बहीं दूसरी तरफ हरदोई जिले के शाहाबाद थानाक्षेत्र में दबंगों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि घर बुलाकर पीड़ित के मुँह में तमंचे की नाल रखकर जान से मारने तक की धमकी दे डाली। पीड़ित ने कोतवाली जाकर जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।


पीड़ित शानू पुत्र फय्यान नि0 खेड़ा बीबीजई ने कोतवाली शाहाबाद पहुँचकर न्याय की गुहार लगाते हुए बताया कि शनिवार को गैंगेस्टर हबीबुल्ला पुत्र अब्दुल्ला ने अपने तीन साथियों के साथ पीड़ित को घर बुलाकर कमरे में बंद करते हुए उसके मुंह में तमंचे की नाल रखकर जान से मार डालने की धमकी देते हुए मारपीट की।

पीड़ित ने बताया कि दबंग गैंगेस्टर है एवं पूर्व में कई मामलों में जेल भी जा चुका है।

बहीं प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि जांचकर आवश्यक बिधिक कार्यवाही की जाएगी।