भू-माफियाओं की चाय पी रहा प्रशासन,खोखों पर चला रहा बुलडोजर
सत्यबन्धु भारत
शाहाबाद,हरदोई। योगी सरकार के दुबारा सत्ता में आते ही भू-माफियाओं पर बुलडोजर व अवैध अतिक्रमण पर हटाने के निर्देश दिए,प्रदेश व जिले में कुछ अधिकारियों ने ईमानदारी से सरकार के निर्देशों का पालन करते हुए भू-माफियाओं की कमर तोड़ दी।
लेकिन हरदोई जिले के शाहाबाद में प्रशासन द्वारा बड़े भू-माफियाओं पर रहम करते हुए गरीब, प्रतिदिन रोजी-रोटी कमाने बालों को बुलडोजर का खौफ दिखाकर बाहबाही लूट रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शाहाबाद में भट्ठा भूमाफिया, कई सरकारी तालाबों,संडास की भूमि पर कब्जा,काजी हाउस पर कब्जा, बीएसएनएल की भूमि पर अवैध कब्जा,नालों पर अवैध कब्जा कर बनी दुकानों आदि पर बड़े भू-माफिया के आगे पूरी तरह नतमस्तक दिख रहा है। कुछ बड़े भू-माफियाओं को प्रशासन ने चिन्हित कर नोटिस भी दिया लेकिन उन पर आज तक बुलडोजर न ही गरज सका न इन भू-माफियां को सत्ता के विरोध में होते हुए बुलडोजर का कोई खौफ है,आखिर खौफ भी किस बात का हो,जब नगरपालिका शाहाबाद व प्रशासन का उनपर पूरी तरह से रहमोकरम बना हुआ है, बहीं छोटे दुकानदारों व रोजी-रोटी कमाने बालों को भेदभाव पूर्ण नीति का पालन करते हुए बुलडोजर का खौफ दिखा रहा है।
रोज की रोजी-रोटी कमाने बालों का कहना है कि वे अतिक्रमण हटाने का विरोध नही कर रहे,लेकिन यह कैसी भेदभाव पूर्ण कार्यवाही,जहाँ करोड़ों की भूमि कब्जा है बहां प्रशासन रहमोकरम बनाए हुए है और प्रतिदिन रोजी-रोटी कमाने बाले खोखों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है।
रेवड़ी,खोखे बालों का कहना है कि सर्वप्रथम शाहाबाद प्रशासन स्थाई अवैध अतिक्रमणकरियों पर कार्यवाही होनी चाहिए जहाँ प्रशासन पूरी तरह से नतमस्तक है उसके बाद इन लोगों पर प्रशासन कार्यवाही करे।

