उ.प्र. शासन के आदेशानुसार नगर निकायों में नगरीय सुविधाओं के स्तरोन्नयन एवं शहरों को सुन्दर बनाये जाने की योजना के अंतर्गत लखनऊ शहर में नगर आयुक्त के निर्देशानुसार समस्त मुख्य मार्ग, फुटपाथ, सार्वजनिक स्थलों से अतिक्रमण को विशेष अभियान चलाकर हटाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत अतिक्रमणकर्ताओं को नोटिस तथा लाउडस्पीकर/माईक द्वारा पूर्व सूचित करते हुए कार्यवाही की जा रही है।जिस क्रम में आज जोनवार हुई कार्यवाही निम्नवत है:-
जोन-1: जोनल अधिकारी राजेश सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र के बालू अड्डा चौराहे से बहुखण्डीय मंत्रीय आवास से गन्ना संस्थान तक एवं कालीदास चौराहे से पार्क रोड तक, अटल चौक से होते हुये मेफेयर तिराहे, स्टेडियम, परिवर्तन चौक व हनुमान सेतु तक अतिक्रमण अभियान चलाया गया। जिसमें तकरीबन 02 ट्रक सामान जब्त किया गया। अभियान के अंतर्गत अवैध ठेले, गुमटी, नाली पर हो रखे अस्थाई अतिक्रमण, खड़े हुए डाले एंव सवारी गाड़ियों आदि को हटाया गया। उक्त कार्यवाही कर अधीक्षक श्री अनूप कुमार, राजस्व निरीक्षक श्री ओबैदुर्रहमान, श्री राजेश पाण्डेय, कर निरीक्षक, श्री कृष्ण मगन सिंह, प्रवर्तन दल, 296 टीम के अतिरिक्त पुलिस बल की उपस्थित में सम्पन्न हुई।
जोन-2:जोनल अधिकारी श्री अरूण कुमार चौधरी, कर अधीक्षक श्री सदानन्द एवं श्री चन्द्रशेखर यादव सहित 296 की टीम की उपस्थिति में मिल एरिया पुलिस चौकी वाले चौराहे से बाला जी मन्दिर तक अतिक्रमण हटाओं अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 1 ठेला, 1 तखत, 6 बांस के टट्टर इत्यादि सामान जब्त किया गया।
जोन-3: क्षेत्रान्तर्गत हनुमान सेतु से आई०टी० चौराहा, निराला नगर मोड़, 8 नम्बर चौराहा होते हुए डालीगंज पुल तक की दोनो पटरियों से अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया।जिसमें कुल 45 अस्थायी अतिक्रमण हटाए गए एवं 01 ट्रक सामान जब्त किया गया। साथ ही विवेकानन्द उपरिगामी सेतु गोल मार्केट महानगर से फैजाबाद रोड तक उपरिगामी सेतु के नीचे एवं दोनो पटरियों, डालीगंज उपरिगामी सेतु के नीचे सीतापुर रोड रेलवे लाईन के दोनो तरफ, मड़ियांव उपरिगामी सेतु के नीचे, टेढ़ी पुलिया चौराहा उपरिगामी सेतु के नीचे एवं पुरनियां उपरिगामी सेतु के नीचे "जिन पटरी दुकानदारों का नगर निगम द्वारा रजिस्ट्रेशन किया गया है वो वेंडिंग जोन में पीली पट्टी के पीछे लगाये एवं जिनका रजिस्ट्रेशन नहीं है वो स्वतः अपनी-अपनी दुकाने हटा ले और पक्के दुकानदार जो अपनी दुकान के आगे पुटपाथ / नाली पर बढ़ा कर लगाते है जिससे आवागमन बाधित होता है वह अपनी दुकाने शटर के अन्दर ही लगाये, अन्यथा नगर निगम अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही की जायेगी" इस चेतावनी के साथ वीडियोग्राफी एवं माईकिंग करायी गयी। अभियंत्रण विभाग द्वारा कपूरथला चौराहे से मंदिर मार्ग की बायीं पटरी, कपूरथला चौराहे से आई०टी० मार्ग की बायीं पटरी, कपूरथला चौराहे से डी०पी० बोरा मार्ग की बायीं पटरी पर टैक्सी स्टैण्ड हेतु मार्किंग भी बना दी गयी है।
जोन-4: अतिक्रमण विरोधी विशेष अभियान क्षेत्र में मिठाई वाले चौराहे से गोमती नगर स्टेशन, पॉलिटेक्निक चौराहे से मधुरिमा, तख्वा चौराहे से चिनहट तिराहा, चिनहट तिराहा से कमता चौराहे तक चलाया गया। अभियान के अंतर्गत 45 अस्थाई ठेले, दुकान व झुग्गी झोपड़ीयों को हटवाया गया।
जोनल अधिकारी जोन-4 के नेतृत्व में श्री राजेन्द्र पाल कर अधीक्षक, श्री राजू गुप्ता कर अधीक्षक श्री आशीष कुशवाहा, श्री राजेन्द्र राजस्व निरीक्षक, 296 टीम एवं अन्य स्टाप द्वारा अतिक्रमण अभियान चलाया गया।
जोन-5:जोनल अधिकारी सुजीत श्रीवास्तव के नेतृत्व में आलमबाग मुख्य बाज़ार में सड़क की दोनों पटरियों से 18 अस्थाई अतिक्रमण हटाये गए। साथ ही 6 दुकानों के आगे अनाधिकृत रूप से बढ़े हुए टीन शेड भी ध्वस्त किये गए।साथ ही अतिक्रमण फैलाने वाले अन्य लोगों को माइकिंग के माध्यम से चेतावनी भी दी गयी। इस दौरान जोन 5 के समस्त अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
जोन-6:जोनल अधिकारी डा० बिन्नो अब्बास रिज़वी के नेतृत्व में विशेष स्वच्छता एवं अतिक्रमण अभियान चलाया गया।
अभियान अकबरी गेट ढाल से चरक चौराहे तक फ्लाई ओवर के नीचे एवं उसके आस-पास तक चलाया गया। जिसमें लगभग 87 अस्थायी अतिक्रमण, निस्प्रयोज्य वाहन को हटवाते हुये लगभग 02 ट्रक सामान भी जब्त किया गया। साथ ही शमन शुल्क के रूप में 37,500 /- का जुर्माना भी वसूल किया गया। उक्त कार्यवाही कर अधीक्षक श्री उमाशंकर गुप्ता, श्री संतोष गुप्ता, राजस्व निरीक्षक अंदलीब ज़ेहरा, श्री राहुल व 296 टीम की उपस्थिति में सम्पन्न की गयी ।
जोन-7: क्षेत्र में विशेष अभियान ज़ोन के निर्धारित अतिक्रमण रोस्टर के अनुसार सुषमा हॉस्पिटल से सेक्टर-8 होते हुए अरविन्दो पुलिस चौकी से मुंशी पुलिया चौराहे तक चलाया गया।जिसमें लगभग 145 अस्थाई अतिक्रमण हटाए जाने के साथ ही एक ट्रक समान भी जब्त किया गया। उक्त कार्यवाही अधोहस्ताक्षरी के नेतृत्व में राजस्व निरीक्षक श्री राहुल यादव, श्री शिवेन्द्र मिश्रा व श्री धनंजय विश्वकर्मा एवं अभियंत्रण विभाग से नगर अभियंता श्री अमरनाथ वर्मा एवं उनकी टीम सहित 296 टीम तथा पुलिस बल की उपस्थिति में सम्पादित की गयी।
जोन-8: जोनल अधिकारी श्रीमती संगीता कुमारी के नेतृत्व में पराग चौराहै से पावर हाउस चौराहे तक दोनों पटरी पर अतिक्रमण अभियान चलाकर अवैध अतिक्रमण हटाये गये। जिसमें 06 चालान किये गये तथा इसके सापेक्ष रू 1200 धनराशि का जुर्माना वसूल किया गया। उक्त अभियान में 02 गुमटी, 04 ठेला, 06 काउण्टर सहित टट्टर, बांस-बल्ली आदि 02 ट्रक सामान जब्त किया गया। उक्त कार्यवाही कर अधीक्षक श्री सुनील त्रिपाठी के साथ सफाई एवं खाद्य निरीक्षक मो० नईम एवं सफाई निरीक्षक श्री कुलदीपक तथा नगर निगम जोन-8 की प्रवर्तन (296) टीम के साथ अन्य स्टॉफ की उपस्थिति में चलाया गया।
नगर आयुक्त द्वारा निर्देशित किया गया है कि जोन-4 में पत्रकार चौराहे से कै. मनोज पांडेय चौराहा, सी.एम.एस. स्कूल दयाल चौराहा से शंकरपुर चौराहा तक, जोन-6 में बुद्धेश्वर चौराहे से मोहान रोड तक दोनो पटरी तथा जोन-7 गुलाचीन मंदिर से लेखराज पन्ना होते हुए पॉवर हाउस चौराहे तक तथा जोन-8 में पराग चौराहे से पकरी पुल व बाराबिरवा चौराहे तक अवैध अतिक्रमण के विरूद्ध माइकिंग कराकर लोगो को अवगत कराया जाय कि वह अपने अवैध अतिक्रमण स्वयं हटा ले अन्यथा की दशा में दिनांक 20.05.2022 को इन क्षेत्रों में व्यापक अभियान चलाकर अवैध रूप से किये गये अतिक्रमण को हटवाया जाएगा।


