लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

ग्राम प्रधान पर मारपीट व दुष्कर्म का आरोप,रिपोर्ट दर्ज

 




लोकतंत्र भास्कर



मझिला,हरदोई। महिला थाना क्षेत्र के गांव शहादत नगर में एक  दलित महिला ने ग्राम प्रधान पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। थाने में रिपोर्ट न लिखे जाने पर पीड़िता ने सीओ शाहाबाद से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है। घटना की जनकारी मिलने पर उन्होंने मौके पर जाकर जांच कर पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिये।

मझिला थाना पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है। वहीं पीड़िता कार्यवाही न होने से आहत हो गयी।पीड़िता का आरोप है कि ग्राम प्रधान ने उसे दुष्कर्म की नीयत से पकड़ लिया और बुरी तरह मारापीटा। वहीं ग्राम प्रधान का कहना है कि उसे दलित को मोहरा बनाकर राजनीति का शिकार बनाया जा रहा है। इस बाबत एसओ मझिला छोटेलाल ने बताया कि मामला एससी एसटी एक्ट का है। उक्त मामले की जांच सीओ के पास है। इस सीओ ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की जा चुकी है। जांच जारी है।