सत्यबन्धु भारत
शाहाबाद,हरदोई। शाहाबाद थाना क्षेत्र में पिहानी-शाहाबाद रोड पर वन विभाग के पास दो मोटरसाइकिलों की भिडंत हो गई। जिससे रुकमणी पत्नी रोशन लाल निवासी दौलतपुर गंगादास थाना शाहबाद दवाई लेकर घर वापस आ रही थी। वन विभाग के पास जैसे ही पहुंचे पीछे से आ रहे मोटरसाइकिल सवार ने आगे जा रही मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। जिससे दोनों लोग गिर गए और गंभीर चोट लग गई। घायलों को स्वास्थ्य केंद्र शाहबाद लाया गया। जहां हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि घायल महिला रुकमणी ने जिला अस्पताल पहुंचते ही दम तोड दिया। वही उनके पति रोशन लाल के भी शरीर में काफी चोट है एवं हाथ की उंगलियां भी टूट गई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया उक्त घटना की जैसे ही सूचना परिजनों को मिली घर में कोहराम मच गया।

