लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

गंदगी मुक्त लखनऊ के लिए जिलाधिकारी फ़ुल एक्शन में





लखनऊ शहर के सौन्दर्य को बनाये रखने एवं गंदगी से मुक्त रखने हेतु जिलाधिकारी महोदय,लखनऊ द्वारा अटल चौक, हजरतगंज में अवैध पोस्टरो को हटाने की कार्यवाही में स्वयं भाग लेकर अवैध पोस्टरों को हटवाया गया। उक्त अभियान में जिलाधिकारी महोदय के साथ-साथ नगर निगम,लखनऊ के नगर आयुक्त श्री अजय कुमार द्विवेदी, अपर नगर आयुक्त श्री पंकज सिंह एवं जोनल अधिकारी जोन-01 तथा प्रचार विभाग की टीम ने प्रतिभाग किया।* नगर आयुक्त महोदय द्वारा शहर की समस्त सार्वजनिक संपत्तियों, दीवारों फ्लाईओवर की दीवारों, डिवाइडर, विद्युत पोल इत्यादि पर अवैध पेंटिंग तथा चिपकाएं गये पोस्टरो को हटाये जाने के निर्देश दिये गये है, तत्क्रम में लखनऊ नगर निगम सीमान्तर्गत प्रचार सामग्रियों को हटाये जाने हेतु प्रचार विभाग, जोनल अधिकारियों के स्तर पर टीमों का गठन कर शहर के समस्त क्षेत्रों में अवैध होर्डिग्ंस, बैनर, स्टीकर, पम्पलेट एवं वॉल पेन्टिंग आदि प्रचार सामग्रियाँ अभियान चलाकर हटाये जाने की कार्यवाही की जा रही है। उक्त अभियान में अवैध रूप से प्रचार सामग्री लगाये जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध लोक सम्पत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 1984 के अंतर्गत विधिक कार्यवाही/एफ.आई.आर. करने के साथ-साथ निम्नलिखित संख्या संख्या में विभिन्न प्रकार की प्रचार सामग्री हटायी गयी :-

जोन-1  112

जोन-2  207

जोन-3  77

जोन-4  3199

जोन-5  46

जोन-6  30 

जोन-7  81

जोन-8  42

अवगत कराया गया कि उक्त अभियान निरंतर चलाते हुए किसी भी स्थान पर प्रचार सामग्री पाये जाने तथा उसको हटाने के साथ-साथ विधिक कार्यवाही प्रतिदिन की जायेगी। जिसके क्रम में आज दिनांक 21-05-2022 को प्रचार विभाग द्वारा ग्लोबल क्लीनिक के एवं जोन-04 द्वारा यंत्रा इमीग्रेशन प्रा0लि0 एवं अन्य के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी।*