लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

संयुक्त दबिश के दौरान बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद

 


सत्यबन्धु भारत



हरदोई। जिले में चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 1 राम अवध सरोज, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 2 नेहा सिंह ,आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 3 गिरीश कुमार ,आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 5 जितेन्द्र प्रताप सिंह के द्वारा रविवार को थाना बेहटा गोकुल के ग्राम लखवाही, बेहटा गोकुल,टोडरपुर, सैदपुर, थाना अतरौली के ग्राम गंगाखेड़ा, मिश्राखेड़ा,थाना लोनार के ग्राम दुलारपुर, सवायजपुर कंजरपुरवा, में आबकारी एवम संबंधित थाना पुलिस की संयुक्त टीमों द्वारा दबिश की कार्यवाही की गई, दबिश दौरान सघन तलाशी में लगभग 205 लीटर कच्ची शराब तथा लगभग 750 किलोग्राम लहन बरामद हुआ, शराब को कब्जे में लेते हुए लहन को मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कुल 11 अभियोग पंजीकृत किए गए।