लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

शिक्षा में सुधार के लिए विधायक ने विद्यालय को लिया गोद



विधायक ब्रजभूषण राजपूत ने ग्राम नटर्रा के विद्यालय को लिया गोद



महोबा। बुंदेलखंड के कश्मीर कहे जाने वाले कस्बा चरखारी विधानसभा के भाजपा विधायक ब्रजभूषण राजपूत उर्फ गुड्डू राजपूत हमेशा अपने बेहतर कार्यों के लिए सुर्ख़ियों में रहते है। उन्होंने एक और ऐसा कार्य किया जिसके लोग कायल हो गए और हर और उनकी सराहना हो रही है। शिक्षा में सुधार के लिए चरखारी विधायक ब्रजभूषण राजपूत ने चरखारी ब्लाक क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नटरों के विद्यालय को गोद लिया है और उन्होंने इसके कायाकल्प का दावा किया है जिससे गांव के बच्चों को गांव में ही बेहतर शिक्षा मिल सके। उनके इस कार्य की हर ओर सराहना हो रही है। चरखारी विधायक ब्रजभूषण राजपूत


बेसिक शिक्षा विभाग को निर्देश भी दिए है और विधायक द्वारा गोद लिए विद्यालय को सजाने, संवारने पर जोर दिया जा रहा है। विधायक ब्रजभूषण राजपूत ने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में विकास किया जाएगा और आगामी समय में विधानसभा के हर ब्लाक से ने शिक्षा में बेहतर सुधार के लिए


एक विद्यालय को गोद लेकर उच्चीकरण किया जाएगा। जिससे बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल सके और उनका भविष्य बेहतर हो सके। बता दें कि बुंदेलखंड के कश्मीर कहे जाने वाले कस्बा चरखारी विधानसभा के भाजपा विधायक ब्रजभूषण राजपूत प्रयास माना जा रहा है।