सत्यबन्धु भारत
मझिला,हरदोई। मझिला थाना क्षेत्र के गांव बंजरिया में कुछ अराजक तत्वों द्वारा अंबेडकर प्रतिमा की मूर्ति को क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया गया। दबंगो के द्वारा मूर्ति का एक हाथ क्षतिग्रस्त होने से दलित समुदाय में आक्रोश उत्पन्न हो गया। घटना की सूचना पर महिला एसओ छोटेलाल मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
जानकारी के अनुसार बुधवार को दोपहर बाद कुछ अराजक तत्वों द्वारा गाँव में लगी अंबेडकर प्रतिमा के एक हाथ क्षतिग्रस्त कर दिया गया। जिसकी जानकारी मिलने पर दलित समुदाय में गुस्सा भड़क उठा और लोग मूर्ति के पास भारी संख्या में जमा हो गए। उक्त घटना की जानकारी ग्राम प्रधान द्वारा मझिला पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची मझिला पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर क्षतिग्रस्त हुई प्रतिमा को पुनर्निर्माण कराने का आश्वासन देते हुए मामले को शांत कराया। इस संबंध में ग्राम प्रधान सर्वेंद्र पांडे ने बताया कि अज्ञात लोगों द्वारा अंबेडकर प्रतिमा के एक हाथ पर अराजक तत्वों द्वारा प्रहार कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया। जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को पुलिस को देकर लोगों को समझा बुझाकर पुनर्निर्माण की बात कही।


