बाराबंकी : सद्भावना समिति द्वारा ग्राम भानमऊ में नि:शुल्क प्रशिक्षण केंद्र का संचालन विगत दो वर्षों से किया जा रहा है। सद्भावना प्रशिक्षण केंद्र की अपार सफलता व लोकप्रियता को देखते हुए ग्राम छेदा व ग्राम चैला में इसकी शाखा खोली गई थी। जन समुदाय की आवश्यकता व रोजगार हेतु महिलाओं/ युवाओं को प्रशिक्षित व कुशल बनाने हेतु एक और प्रशिक्षण केंद्र का उदघाटन आज ग्राम पूरे भवानी बक्श पोस्ट कोठी में किया गया।
सद्भावना समिति की अध्यक्षा सुश्री अपर्णा मिश्रा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशिक्षण केंद्र खोलने का विचार कई दिनों से चल रहा था। अंततः यह सपना भी पूर्ण हुआ क्यूकि संस्था का यही उद्देश्य है कि अधिकाधिक महिलाएं प्रशिक्षित हो, कुशल हो, कुछ हुनर सीख कर वे स्वावलंबी बनें। यद्धपि कपड़े सिलने का काम महिलाएं कम उम्र से ही घर में सीख जाती हैं पर रोजगार की दृष्टि एवं कुशल कारीगर बनने के लिए प्रशिक्षण आवश्यक होता है।
प्रशिक्षण केंद्र पर सिलाई, कटाई, कढ़ाई का नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा जिससे ये महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकेंगी।
कार्यक्रम में सद्भावना समिति की कार्यकर्ता सुश्री सिमरन, श्री सर्वेश, प्रशिक्षण केंद्र संचालिका व प्रशिक्षिका श्रीमति नीतू, आदि मौजूद थे।


