लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

प्राइवेट बस ने बाइक में मारी टक्कर, चार लोग घायल

 


सत्यबन्धु भारत

पाली हरदोई। पाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत पाली-रूपापुर मार्ग पर निजामपुर पुलिया के पास बृहस्पतिवार दोपहर सवारियों से भरी एक प्राइवेट बस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार किशोरी समेत चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची  पुलिस ने घायलों को आनन फानन में पीएचसी भिजवाया। जहां से चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।


जानकारी के मुताबिक थानाक्षेत्र के बेहटा-बेहटी गांव निवासी राम लड़ैते (40) अपनी पत्नी सीला देवी (38) पुत्री राम कुमारी (10) और भांजे योगेश (18) निवासी भूड़पुरवा लालपालपुर हरदोई के साथ बाइक से दौलतियापुर रिश्तेदारी में गया था। बृहस्पतिवार दोपहर सभी बाइक से वापस घर लौट रहे थे। तभी निजामपुर पुलिया के पास रूपापुर की ओर से सवारियां लेकर पाली आ रही बस ने उनकी बाइक में सामने से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार चार लोग घायल हो गए। हादसे के बाद चालक मौके पर बस खड़ी करके फरार हो गया। पुलिस ने सभी को इलाज के लिए पीएचसी भिजवाया। डॉक्टरों ने राम लड़ैते, सीला देवी, राम कुमारी की नाजुक हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि बस को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।