लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

सरकारी गोदाम से राशन चोरी देखकर दंग रह जाएंगे आप



हरपालपुर स्थित आवश्यक वस्तु गोदाम की तस्वीरें



सत्यबन्धु भारत



हरदोई। राशन की गोदामों में किस तरहं राशन चोरी की जाती है, इसकी तस्वीर सामने आई है। मामला हरपालपुर स्थित आवश्यक वस्तु की गोदाम का है, जहां से कोटे पर भेजे जाने वाले राशन में मजदूरों की मदद से परखी लगाकर राशन निकाला जाता है। ट्रक में भरे गेहूं के बोरे में परखी लगाकर प्रति बोरा पांच से छः किलोग्राम गेहूं निकालने का औसत है। इस तरहं गोदाम पर होने वाली घटतौली से कोटेदारों को कम राशन दिया जाता है। इसमें गोदाम प्रभारी की संलिप्तता से इंकार नही किया जा सकता।


सूत्रों की मानें तो गोदाम प्रभारी प्रदीप कुमार हर माह कई लाख रुपये का चूना सरकार को लगा रहे हैं। यही नही उन्होंने एक रिटायर्ड गोदाम प्रभारी को ये घिनौना काम सौंप रखा है। बताया गया कि विपिन चौहान करीब 10 वर्ष पूर्व रिटायर हो चुके हैं, पर कालाबाजारी का भूत सिर से नही उतरा। रिटायरमेंट के बाद भी वे निरंतर गोदाम पर अवैध रूप से उपस्थित रहते हैं, और मजदूरों द्वारा परखी लगाकर निकाले गए राशन की कालाबाजारी का जिम्मा संभाल रहे हैं।