लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत से प्रशासनिक अमले में हड़कम्प



शाहाबाद,हरदोई। तहसील क्षेत्र के ग्राम तिउर में राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत से प्रशासन में हड़कम्प मच गया।हालांकि मोर की मौत के कारणों की जानकारी नही हो पाई है।

बुधवार को तिउर गांव के बाग की झाड़ी में एक मोर के मरने की सूचना मिलने पर वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मृत राष्ट्रीय पक्षी मोर का पोस्टमार्टम कराया गया। बताया जा रहा है कि मोर की अज्ञात कारणों के चलते मौत हो गई है तथा मृत मोर झाड़ियों के बीच पड़ा मिला। सूचना पर पँहुचे वन दरोगा और कोतवाली के एसआई रामलाल सोनकर तथा मवेशी डॉक्टरों की टीम ने मोर के शव का पोस्टमार्टम कराया। इस संबंध में वन रेंज अधिकारी द्वारा बताया गया कि मृत मोर का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।