लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

ग्राम समाज की ज़मीन पर प्रशासन की नोटिस के बावजूद हो रहा निर्माण



सत्यबन्धु भारत



टड़ियावां,हरदोई। प्रदेश की योगी सरकार जहां एक और बुलडोजर चलाकर ग्राम समाज उनकी सुरक्षित भूमि को कब्जा धारकों से कबजा मुक्त करा रही है तो वही कुछ दबंग माफिया के हौसले बुलंद है कि प्रशासन की नोटिस के बावजूद भी ग्राम समाज में स्थित जंगल झाड़ी की जमीन में अवैध रूप से पक्के मकान का निर्माण कर रहे हैं आपको बताते चलें जनपद हरदोई की विकासखंड टड़ियावां की ग्राम पंचायत जपरा में ग्राम पंचायत मजरा निशानपुरवा के पास जपरा मार्ग पर ग्राम सभा में गाटा संख्या 1531 क 0.821 हेक्टेयर जमीन राजस्व अभिलेखों में जंगल झाड़ी  में दर्ज जिस दबंग किस्म के व्यक्ति जगदीश पुत्र जालिम निवासी निशान पुरवा मजरा जपरा के द्वारा अवैध तरीके से पक्का मकान का निर्माण किया जा रहा है।उक्त सम्बंध में ग्राम पंचायत जपरा के राजस्व लेखपाल ने 15 मई रविवार के दिन उक्त कब्ज़ा करने वाले जगदीश नाम के युवक नोटिस थमाई थी और दिवस के अंदर निर्माण कार्य को रोकते हुए उक्त जमीन से कब्जा छोड़ने की चेतावनी दी थी। वही नोटिस के तीन दिन बीतने पर भी उक्त दबंग व्यक्ति ने अपना निर्माण कार्य नही रोका हैं।जिससे साफ प्रतीत हो रहा है, कि उक्त भूमि माफ़िया को प्रशासन व योगी के बुलडोजर का बिल्कुल डर नही है