लखनऊ. दिनांक 15 मई, 2022 को प्रातः 10:00 बजे गोमती नदी के किनारे गोमती शौर्य स्मारक की स्थापना हेतु छतर मंजिल परिसर का निरीक्षण मुख्य सचिव, उ0प्र0 शासन द्वारा किया गया तथा उक्त के सम्बन्ध में पुरातत्व निदेशालय, छतर मंजिल में बैठक भी आयोजित की गयी।
बैठक में प्रमुख सचिव, पर्यटन एवं संस्कृति, प्रमुख सचिव, सिंचाई विभाग, आयुक्त, लखनऊ मण्डल, आवास आयुक्त, लखनऊ, उपाध्यक्ष, लखनऊ विकास प्राधिकरण, भारतीय नौ सेना के कैप्टन नवेन्दु सक्सेना, पुरातत्व निदेशक सहित संयुक्त निदेशक, पर्यटन आदि उपस्थित रहें, बैठक में स्मारक के अनुरक्षण एवं पुर्नउपयोग के सन्दर्भ में चर्चा हुई।
बैठक के उपरान्त मुख्य सचिव, उ0प्र0 शासन एवं प्रमुख सचिव, पर्यटन एवं संस्कृति, मण्डलायुक्त, लखनऊ, उपाध्यक्ष, लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा कैसरबाग हेरिटेज जोन के अन्तर्गत स्थित संरक्षित स्मारक गुलिस्ताने इरम एवं दर्शन विलास कोठी का भी निरीक्षण किया गया तथा इसके अनुरक्षण पर चर्चा करते हुये स्मार्ट सिटी योजना के अन्तर्गत इसके अनुरक्षण एवं विकास के सन्दर्भ में सहमति प्रदान की गयी।



